BJP की नई राष्ट्रीय टीम पर मंथन तेज, यूपी के 7 नेताओं की एंट्री संभव, 3 दिग्गजों की भूमिका पर सस्पेंस

UP News: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर दिल्ली में हलचल तेज है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही नई टीम का ऐलान कर सकते हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के करीब सात नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है.

UP Politics : भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर दिल्ली में हलचल तेज है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं. सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश के नेताओं पर है, जहां से करीब सात चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है. नई टीम में युवा नेताओं को आगे बढ़ाने के साथ संगठन और संसदीय अनुभव रखने वाले नेताओं को भी प्राथमिकता दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

इन नेताओं के नाम सबसे आगे

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय संगठन में जगह या प्रमोशन की चर्चा में कई नाम सामने आए हैं. इनमें राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, अमरपाल मौर्य, सांसद भोला सिंह और अश्विनी त्यागी शामिल हैं. इसके अलावा पूर्व मंत्री और एमपी प्रभारी महेंद्र सिंह तथा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के नाम की भी चर्चा है. पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं.

तीन वरिष्ठ नेताओं पर टिकी निगाहें

नई टीम में जहां नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा है, वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं की संगठन से विदाई की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन दास अग्रवाल के नाम प्रमुख हैं. लक्ष्मीकांत वाजपेयी उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उम्र और संगठन में बदलाव को देखते हुए उनकी भूमिका को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज बताई जा रही हैं.

युवाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में संगठन के साथ युवा नेतृत्व को मजबूत करने पर भी जोर दिए जाने की संभावना है. पार्टी ऐसे चेहरों को आगे ला सकती है, जिनके पास संगठन में काम करने का अनुभव और चुनावी मैदान की समझ दोनों हो. हरीश द्विवेदी और रेखा वर्मा जैसे नेताओं को दोबारा अहम जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की चर्चा इसी रणनीति से जोड़कर देखी जा रही है. हालांकि अंतिम फैसला नई राष्ट्रीय टीम की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा.

यूपी पर इतना फोकस क्यों?

उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए संगठन और चुनाव दोनों लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण राज्य है. देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश से आती हैं और विधानसभा के स्तर पर भी यह सबसे बड़ा राज्य है. ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में यूपी के नेताओं की मजबूत मौजूदगी पार्टी के लिए रणनीतिक तौर पर अहम मानी जाती है. खासकर विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय टीम में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

घोषणा के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर सामने आ रहे नामों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. संभावित चेहरों और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को लेकर पार्टी के भीतर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में किन नेताओं को जगह मिलती है और किसे प्रमोशन दिया जाता है, यह घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा. यूपी के नेताओं को मिलने वाली जिम्मेदारियां पार्टी की आगामी संगठनात्मक और चुनावी रणनीति का संकेत भी दे सकती हैं.

यह भी देखें: GEN-Z के लिए योगी सरकार का खास प्लान, ‘गौ मित्र’ बनकर गांव में कमाई का मिलेगा मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >