भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बने हरीश द्विवेदी: कहा– 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में बनाएंगे सरकार

UP Election: नई जिम्मेदारी मिलने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की रणनीति पर प्रकाश डाला.

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने बस्ती में अपने संबोधन के दौरान शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी देश में जहां भी जिम्मेदारी देगी, वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे.

विकसित भारत 2047' के विजन को गति देने का वादा

हरीश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को एक 'विकसित भारत' बनाने का राष्ट्रीय संकल्प लिया गया है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के विकास मिशन को गति देने के लिए भाजपा का मजबूत रहना बेहद आवश्यक है. इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक कर देश हित में योगदान देना होगा.

उत्तर प्रदेश 2027 चुनाव में हैट्रिक की रणनीति

उत्तर प्रदेश के आगामी राजनीतिक परिदृश्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से वापस लाना हमारी प्राथमिकता है. राज्य में लगातार तीसरी बार पार्टी की सरकार बनाकर ही विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर जनता से जुड़ें और सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाएं.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूती और सामूहिक प्रयास

उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही होते हैं और सभी के सामूहिक प्रयास से ही ऐतिहासिक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे. 2027 के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करके राज्य में फिर से सुशासन की स्थापना की जाएगी. संगठन को हर बूथ स्तर पर मजबूत बनाकर हम विजय का नया रिकॉर्ड बनाएंगे.

Must Read: Rani Lakshmibai Scooty Yojana: CSJMU ने जारी की मेरिट सूची, उन्नाव की 875 तो कानपुर की 431 छात्राएं चयनित; ऐसे चेक करें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >