Bulldozer Demolished Salon: सैलून संचालक को ऐसा करना पड़ा महंगा, दुकान पर चला बुलडोजर, पुलिस ने दबोचा

Bulldozer Demolished Salon: यूपी के कन्नौज में थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसकी दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की है.

Bulldozer Demolished Salon: एक सैलून संचालक को थूक लगाकर अपने ग्राहकों का मसाज करना काफी महंगा पड़ गया. इस घृणित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी. कन्नौज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो साफ दिख रहा है कि कन्नौज जिले के तालग्राम इलाके में सैलून संचालक ने एक ग्राहक के चेहरे पर थूक लगा कर मसाज कर रहा है.

दुकान पर चला बुलडोजर
सैलून संचालक की ऐसी करतूत के बाद पुलिस ने उसकी अस्थायी दुकान को गिरा दिया है. साथ ही सैलून संचालक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है. कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि हमें एक वीडियो के बारे में सूचना मिली थी जिसमें यूसुफ नामक एक नाई को एक ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाते हुए देखा गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

खूब वायरल हो रहा है वीडियो
बता दें, कन्नौज के तालग्राम इलाके के इस सैलून का एक वीडियो खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी नाई ग्राहक के चेहरे पर क्रीम लगाकर मसाज करने के दौरान वह अपनी थूक से ग्राहक के चेहरे पर मसाज करने लगता है. चेहरे पर क्रीम और आंखें बंद होने के कारण ग्राहक युसूफ की इस शर्मनाक हरकत को देख नहीं पाता है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Violence in Bangladesh: बांग्लादेश कब लौटेंगी शेख हसीना! बेटे सजीब वाजेद ने किया अपडेट

Waqf Board Amendment Bill पर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >