बाराबंकी पुलिस की खुली पोल, वर्दी की मर्यादा भूले दो सिपाही, आपस में जमकर हुई मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

UP News: बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो सिपाहियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है.

UP News: बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो आरक्षियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. थाने के दफ्तर में दोनों सिपाही आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे. इस घटना का वीडियो थाने में लगे सर्विलांस कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. करीब 15 दिन पुरानी इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरक्षी अमरीश वर्मा और हरि बाबू एक-दूसरे से उलझते और मारपीट करते साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज बाहर पहुंचने पर उठे सवाल

थाने के अंदर हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाने की गोपनीय मानी जाने वाली सीसीटीवी रिकॉर्डिंग आखिर बाहर कैसे पहुंची. फुटेज वायरल होने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस विभाग पूरे मामले को गंभीरता से जांच रहा है. साथ ही सिपाहियों के बीच हुई मारपीट और वीडियो लीक होने के मामले की भी पड़ताल जारी है.

दोनों सिपाही लाइन हाजिर, फुटेज लीक की जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरक्षियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है. अमरीश वर्मा और हरि बाबू को लाइन हाजिर कर दिया गया है. विभागीय स्तर पर दोनों के व्यवहार को अनुशासनहीनता माना जा रहा है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज बाहर पहुंचने के स्रोत की जांच भी शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रिकॉर्डिंग किस माध्यम से बाहर आई और इसे सोशल मीडिया पर किसने प्रसारित किया.

Must Read: आकाश-ईशान आउट, दीपिका इन, मायावती ने परिवारवाद पर खेला मास्टरस्ट्रोक, क्या 22 साल की लंदन रिटर्न भतीजी बनेगी उत्तराधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >