बांकेबिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव: मंगला आरती में सिर्फ 600 को एंट्री, बाकी भक्तों के लिए पूरी रात खुलेंगे पट—जानिए नया नियम!

Banke Bihari Mandir Janmashtami 2026: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंगला आरती को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं. इस बार विशेष नियमों के तहत भक्तों को दर्शन की अनुमति होगी. जानिए क्या हैं नए बदलाव.

Banke Bihari Mandir Janmashtami 2026: वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की रात होने वाली खास मंगला आरती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यह आरती साल में विशेष रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर होती है और इस बार 4 सितंबर की रात के बाद 5 सितंबर की भोर में करीब 1:45 बजे आयोजित की जाएगी. लेकिन हर भक्त को इसमें प्रवेश नहीं मिलेगा. मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 श्रद्धालुओं को पास के जरिए मंदिर में एंट्री दी जाएगी. हालांकि, आरती खत्म होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी रात ठाकुर जी के दर्शन खुले रहेंगे.

कान्हा के जन्म के बाद होगी खास मंगला आरती

जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव के बाद विशेष मंगला आरती होगी. देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने की उम्मीद है. मंगला आरती 4 सितंबर की मध्यरात्रि बीतने के बाद 5 सितंबर की भोर में करीब 1:45 बजे होगी. यही कारण है कि इस खास दर्शन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है.

सिर्फ 600 भक्तों को मिलेगा मंदिर में प्रवेश

मंगला आरती के दौरान मंदिर में केवल 600 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा. इसके लिए हाई पावर कमेटी की ओर से पास जारी किए जाएंगे. बिना पास के किसी को भी मंगला आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा. मंदिर के सेवायत और उनके यजमान भी पास के जरिए आरती में शामिल हो सकेंगे.

मंगला आरती नहीं देख पाए तो भी मिलेंगे ठाकुर जी के दर्शन

जिन श्रद्धालुओं को मंगला आरती का पास नहीं मिलेगा, उनके लिए भी राहत की खबर है. विशेष आरती संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन खोल दिए जाएंगे. ठाकुर बांकेबिहारी जी पूरी रात भक्तों को दर्शन देंगे. सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे. इसके बाद नियमित समय-सारिणी के अनुसार दर्शन शुरू होंगे.

मीडिया कर्मियों के लिए भी पास व्यवस्था

मंगला आरती की कवरेज के लिए मंदिर पहुंचने वाले मीडिया कर्मियों के लिए भी पास व्यवस्था लागू रहेगी. हाई पावर कमेटी की बैठक में प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई. कमेटी ने साफ किया है कि मंगला आरती के दौरान प्रवेश पूरी तरह पास व्यवस्था के आधार पर होगा.

पिछली मंगला आरती की सुरक्षा व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

बैठक में सेवायतों ने पिछली मंगला आरती के दौरान मंदिर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया. सेवायतों के अनुसार, पिछली बार मंदिर परिसर के अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी दिखाई दिए थे. आरती के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी थी. इसके बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करने पर विचार किया गया है.

इस बार मंदिर के अंदर सीमित रहेगा सुरक्षा स्टाफ

हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि इस बार व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जाएगा. मंदिर के अंदर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा में तैनात गार्डों की संख्या सीमित रखी जाएगी. हालांकि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी जारी रहेगी. जरूरत के अनुसार पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई. जन्माष्टमी के दौरान वृंदावन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. बैठक में कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्रा, सेवायत हिमांशु गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, शैंकी गोस्वामी और मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

भक्तों के लिए जरूरी बातें

  • मंगला आरती: 5 सितंबर की भोर में करीब 1:45
  • बजे मंगला आरती में प्रवेश: केवल पासधारी 600 श्रद्धालु
  • सेवायत और यजमान: पास के जरिए प्रवेश
  • मीडिया कर्मी: पास व्यवस्था लागू
  • आम श्रद्धालुओं के दर्शन: मंगला आरती के बाद
  • मंदिर के पट बंद होने का समय: सुबह करीब 5:30 बजे

Also Read: लखनऊ में LDA का एक्शन: अलीगंज में जमीन पर चल रहे थे बैंक और अस्पताल; भारी विरोध के बीच 19 इमारतें सील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >