थूकने से रोकने पर वृद्ध को पीटा, दो युवक गिरफ्तार

थूकने से रोकने पर वृद्ध को पीटा, दो युवक गिरफ्तारफिरोजाबादथाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर में दो युवकों द्वारा दरवाजों पर थूकने, लघु शंका करने की सूचना से हड़कंप मच गया. दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया. क्षेत्रीय नागरिकों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है. आरोप है उनमें से एक […]

थूकने से रोकने पर वृद्ध को पीटा, दो युवक गिरफ्तारफिरोजाबादथाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर में दो युवकों द्वारा दरवाजों पर थूकने, लघु शंका करने की सूचना से हड़कंप मच गया. दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया. क्षेत्रीय नागरिकों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है. आरोप है उनमें से एक युवक ने दुर्गानगर निवासी वृद्ध से लूटपाट करने के साथ मारपीट की थी.

रविवार सुबह दुर्गानगर गली नं. नौ निवासी सुरेशचंद्र अग्रवाल प्रतिदिन की भांति मंदिर जाने के साथ ही आवारा जानवरों को बिस्कुट खिलाते हैं. रविवार को वह इसी काम को निकले थे. इसी दौरान एक युवक आया और कुछ सामान गली में फेंकने लगा.

वृद्ध ने इस हरकत का विरोध किया तो उक्त युवक ने मारपीट के साथ लूटपाट का प्रयास किया.मारपीट किये जाने के कारण वृद्ध ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया. शोरगुल सुनकर ही काफी लोग एकत्रित हो गये. उन्होंने मौके से एक युवक को दबोचा जबकि चौबेजी का बाग से दूसरे युवक को पकड़ा. भीड़ ने दोनों की पिटाई करने के साथ थाना पुलिस को सूचना दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >