देशभर में लागू होगा गोरखपुर का ऑनलाइन डिलिवरी सिस्‍टम, PMO ने की सराहना

गोरखपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी सदर गौरव सिंह सोगरवाल की ओर से लॉकडाउन के दौरान बनायी गयी ‘ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल’ मॉडल को पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने सराहा है. पीएमओ में निजी सचिव निखिल गजराज ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को फोन कर उनके इस शानदार प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी है. निजी सचिव ने ‘ऑनलाइन […]

गोरखपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी सदर गौरव सिंह सोगरवाल की ओर से लॉकडाउन के दौरान बनायी गयी ‘ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल’ मॉडल को पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने सराहा है. पीएमओ में निजी सचिव निखिल गजराज ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को फोन कर उनके इस शानदार प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी है. निजी सचिव ने ‘ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल’ के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी मांगी है जिससे इसे पूरे देश में लागू किया जा सके. इसके अलावा आइएएस एसोसिएशन ने भी गौरव के इस पहल की सराहना की है.

पटरी पर आई जरूरी सामानों की आपूर्ति की व्यवस्थापूरे देश में लॉकडाउन घोषित होने के बाद लोगों के सामने जरूरी सामान की आपूर्ति ठप होने से आवश्यक वस्तुओं का संकट गहराने लगा, वहीं गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अनूठी पहल ने जरूरी सामान की आपूर्ति की व्यवस्था को पटरी पर ला दिया. ज्वाइंट म‍जिस्‍ट्रेट ने 10 ऑनलाइन पोर्टल चलाकर लोगों के घरों तक खाद्यान्न की डिलिवरी सुनिश्चित करा दी. यही कारण है कि शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन को पूरी तरह सफल बनाने में प्रशासन को कामयाबी मिल सकी.

1400 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहीं आपूर्तिग्रामीण इलाकों में खाद्यान्न समेत जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए 1400 दुकानों की सूची और उनके मोबाइल नंबर को फेसबुक व ग्राम प्रधानों के माध्यमों से गांव-गांव पहुंचाया गया. दुकानदार मनमानी कीमत न वसूले इसके लिए दुकानों पर एक लेखपाल की ड्यूटी लगायी गयी. लेखपाल ग्राहक बनकर दुकानों पर फोन कर वस्तुओं की कीमत के बारे में जानकारी जुटाते हैं और जिस दुकानदार का परफार्मेंस ठीक नहीं मिलता है उसका नाम सूची से काट दिया जाता है.

पीएमओ से निजी सचिव निखिल गजराज का फोन आया था. उन्होंने ‘ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल’ की सराहना की है. इसका प्रेजेंटेशन भेज दिया गया है. अब तक दो लाख से अधिक आर्डर आ चुके हैं. प्रतिदिन 30 हजार से ऊपर आर्डर आ रहे हैं. डिलीवरी के लिए 950 लोगों को लगाया गया है. इससे शहरी क्षेत्र के लगभग 40 हजार लोगों को घरों में रोकने में सफलता मिली है. – गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >