स्वागत कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के प्रथम आगमन पर आयोजित होने वाले स्वागत कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी. इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री नारद राय ने कहा कि सपा […]

बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के प्रथम आगमन पर आयोजित होने वाले स्वागत कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी.

इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री नारद राय ने कहा कि सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का स्वागत समाजवादी पार्टी कार्यालय पर तो किया ही जायेगा, रास्ते में कई स्थानों पर उनका स्वागत भव्य तरीके से होगा. उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति गुरुवार को बनायी गयी. जिसके तहत फेफना में पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत करेंगे.
इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यही उत्साह 2022 में पार्टी की सरकार बनाने में सहायता करेगा. अभी से पार्टी के युवा लग जाये, अपने जिला को युवा नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >