झुका बिजली का पोल, बढ़ा खतरा

सिकंदरपुर (बलिया) : क्षेत्र के बालूपुर मार्ग पर सनराइज पब्लिक स्कूल के समीप नहर किनारे गड़े एक बिजली का खंभा शनिवार की दोपहर से ही एक साइड झुकने लगा है. इससे इस खंभे द्वारा अन्य मकानों में दिये गये बिजली सप्लाइ के सभी केबल जमीनी सतह तक झुक चुके हैं, जिससे आने जाने वाले लोगों […]

सिकंदरपुर (बलिया) : क्षेत्र के बालूपुर मार्ग पर सनराइज पब्लिक स्कूल के समीप नहर किनारे गड़े एक बिजली का खंभा शनिवार की दोपहर से ही एक साइड झुकने लगा है. इससे इस खंभे द्वारा अन्य मकानों में दिये गये बिजली सप्लाइ के सभी केबल जमीनी सतह तक झुक चुके हैं, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं.

मोहल्ले वासियों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिन से लगातार नहर में पानी आने के कारण खंभे की आस पास की मिट्टी गीली हो चुकी है, जिसकी वजह से शनिवार की सुबह से ही यह बिजली का खंभा धीरे-धीरे एक ओर को झुकने लगा है, अगर समय रहते इस बिजली के खंभे को सही नहीं किया गया तो किसी भी समय यहां घटित होने वाली घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >