बलिया : आम आदमी पार्टी द्वारा स्कूल-अस्पताल बचाओ जनसंवाद रथ मंगलवार को बलिया पहुंची. जहां प्रखंड परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में स्थित संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साहु, जिलाध्यक्ष मो शहजादुज्जमा उर्फ शैफी के द्वारा माल्यार्पण किया गया.
स्कूल बचाओ जनसंवाद रथयात्रा पहुंची बलिया

स्कूल बचाओ जनसंवाद रथयात्रा पहुंची बलिया
Copied link
बलिया : आम आदमी पार्टी द्वारा स्कूल-अस्पताल बचाओ जनसंवाद रथ मंगलवार को बलिया पहुंची. जहां प्रखंड परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में स्थित संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साहु, जिलाध्यक्ष मो शहजादुज्जमा उर्फ शैफी के द्वारा माल्यार्पण किया गया. राज्य में आम आदमी पार्टी के द्वारा निकाले […]
राज्य में आम आदमी पार्टी के द्वारा निकाले गये जनसंवाद रथ यात्रा के 22 वें दिन लखमिनियां स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघन साहु ने कहा कि राज्य की जनता चाहेगी तो आम आदमी पार्टी दिल्ली के तर्ज पर एक नया बिहार बनायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य शिक्षा एवं स्वास्थ क्षेत्र में काफी पीछे है. लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आये दिन हो रही. नियोजित शिक्षकों के साथ सरकार दोयम दर्जा का व्यवहार कर रही है.
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जनसंवाद यात्रा के माध्यम से नीतीश सरकार की वादाखिलाफी को जनता के सामने रखेगी. मौके पर मुजफ्फरपुर के पार्टी जिला अध्यक्ष रामनंदन पटेल, बेगूसराय के जिला अध्यक्ष मो सहजादूज्जमा उर्फ सैफी, मो इकबाल, मो शौकत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.