घर से अगवा कर दलित किशोरी के साथ रेप, दो युवक गिरफ्तार

बलिया (उप्र) : बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में दो युवकों को एक दलित किशोरी को उसके घर से अगवा कर, उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली […]

बलिया (उप्र) : बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में दो युवकों को एक दलित किशोरी को उसके घर से अगवा कर, उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय दलित लड़की के घर गत 27 मार्च की रात उसके गांव के ही दो युवक हिमांशु और रोहित मोटरसाइकिल से पहुंचे तथा घर में उसके अकेले होने का लाभ उठाकर उसे अगवा कर लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक उस लड़की को रात में ही एक विद्यालय के सुनसान परिसर में ले गये और उसके साथ बलात्कार किया. किशोरी की शिकायत पर कल नगरा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया. दोनों आरोपी युवकों की उम्र 18—19 वर्ष है. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
up

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >