"जिस उम्र में दुआएं दी जाती हैं, उसमें दरिंदगी" बलिया में 75 साल के बुज़ुर्ग ने 11 साल की बच्ची से की हैवानियत, जानिए क्या हुआ उस मासूम के साथ?

Ballia Crime: बलिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ 75 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

Ballia Crime: बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र से रिश्तों और उम्र की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ सामान खरीदने दुकान पर पहुंची 11 वर्षीय बच्ची के साथ गाँव के ही 75 वर्षीय एक वृद्ध ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने मासूम को दुकान के अंदर अकेला पाकर लालच दिया और हैवानियत की हदें पार कर दीं. मामले की शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

माता-पिता के लौटने पर बच्ची ने बताई आपबीती

माता-पिता के घर लौटने के बाद बच्ची ने उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी. बच्ची की बात सुनकर परिजन उसे लेकर देर शाम सुखपुरा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी का चालान, पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांव में किराना की दुकान चलाता है. बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने के बाद गुरुवार को आरोपी का चालान कर दिया. वहीं, घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार, मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच की जा रही है और संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Must Read- मचान पर कट रही रातें, बह गईं फसलें! बलिया में सरयू नदी का तांडव, क्या शनिवार को मिलेगी ग्रामीणों को राहत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >