सड़क किनारे बेसुध पड़ी थी महिला, तभी पहुंचे थाना प्रभारी और किया कुछ ऐसा कि हर कोई करने लगा सलाम

UP News: थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बहराइच में सड़क किनारे अचेत और घायल अवस्था में पड़ी एक 55 वर्षीय महिला को देखा। उन्होंने बिना देर किए महिला को गोद में उठाया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जिसकी स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।

UP News: बहराइच में सड़क किनारे अचेत और घायल अवस्था में पड़ी एक महिला को देखकर थाना प्रभारी रुक गए. महिला की हालत गंभीर थी और उसे तुरंत मदद की जरूरत थी. इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने ऐसा कदम उठाया, जिसने वहां मौजूद लोगों को भी प्रभावित कर दिया. उन्होंने घायल महिला को अपनी गोद में उठाया और इलाज के लिए तत्काल चिकित्सक के पास पहुंचाया.

थैलिया गांव के पास अचेत मिली 55 वर्षीय महिला

मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण पर थे. इसी दौरान थैलिया गांव के पास उनकी नजर सड़क किनारे घायल और बेसुध पड़ी 55 वर्षीय गायत्री देवी पर पड़ी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गायत्री देवी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. हादसे में घायल होने के बाद वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी थीं.

प्रभारी निरीक्षक ने गोद में उठाकर पहुंचाया इलाज के लिए

महिला की हालत देखकर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने देर नहीं की. उन्होंने खुद घायल महिला को गोद में उठाया और तत्काल पास के चिकित्सक शिवसरण सिंह के यहां पहुंचाया. चिकित्सक ने महिला को भर्ती कर तुरंत उपचार शुरू कर दिया. थाना प्रभारी की इस त्वरित मदद और मानवीय पहल को देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर सराहना की.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला घायल अवस्था में मिली थीं. उन्हें तत्काल उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. पुलिस घटना की जांच में भी जुटी हुई है.

Also Read: सपा में कई नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश यादव का BJP पर हमला; बोले- रक्षाबंधन पर मुफ्त बस का वाद करके बस ही हटवा दी!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >