भीग रहे कपड़े उतारने की बात पर भड़की बहू, सास को पटककर मार डाला, 65 साल की महिला की मौत

बारिश में कपड़े अंदर रखने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने बिजनौर में एक भयावह रूप ले लिया. बहू पर आरोप है कि उसने अपनी सास के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई.

Bijnor Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घरेलू विवाद ने ऐसा गंभीर रूप ले लिया कि 65 वर्षीय महिला की जान चली गई. मामला धामपुर थाना क्षेत्र के करनावाला गांव का है. यहां सास ओमवती और बहू प्रीति के बीच घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में बहू पर सास के साथ मारपीट करने, जमीन पर पटकने और गला दबाने का आरोप सामने आया है. घटना के समय घर में सास-बहू के अलावा कोई नहीं था.

बारिश में कपड़े अंदर रखने को लेकर हुई कहासुनी

पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे ओमवती और उनकी करीब 34 वर्षीय बहू प्रीति घर पर थीं. इसी दौरान बारिश आने पर कपड़े अंदर रखने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. प्रारंभिक जांच में आरोप है कि प्रीति ने अपनी सास के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उनका गला दबाने की बात सामने आई है. कुछ देर बाद ओमवती की मौत हो गई.

बेटा मजदूरी के लिए गया था बाहर

घटना के वक्त ओमवती का बेटा कमल मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. बच्चे भी उस समय घर पर मौजूद नहीं थे. पुलिस के अनुसार, कमल पुत्र महावीर की शादी वर्ष 2015 में प्रीति पुत्री जयराम सिंह, निवासी हरबंशपुर थाना अफजलगढ़, से हुई थी. कमल का कोई भाई नहीं है. परिवार में उसकी मां ओमवती और पत्नी प्रीति ही थीं.

बहू हिरासत में, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने ओमवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर मोर्चरी भेज दिया. वहीं, प्रीति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने फोरेंसिक और फील्ड यूनिट टीम को भी सूचना दी है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, ओमवती की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है.

Must Read- बलिया में मंदिरों पर चोरों की नजर, एक ही रात दो जगह वार, चांदी का मुकुट-करधनी ले गए चोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >