त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेगी स्पेशल ट्रेन, आगरा कैंट पर भी ठहरेगी; जानिए कब से शुरू होगी सेवा

रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू की है. यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक चलेगी और आगरा कैंट पर भी रुकेगी. यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी.

Festival Special Train: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या 04183/04184 का संचालन 20 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक होगा. खास बात यह है कि ट्रेन दोनों दिशाओं में आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेगी.

20 अक्टूबर से शुरू होगी विशेष ट्रेन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04183 प्रयागराज जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी. यह ट्रेन दोपहर 3:25 बजे प्रयागराज से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. यात्रा के दौरान ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर भी होगा.

बुधवार को होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 04184 प्रत्येक बुधवार को हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज जंक्शन के लिए चलेगी. ट्रेन दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी. अगले दिन सुबह 9:10 बजे यह प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी. वापसी के दौरान भी आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव रहेगा.

त्योहारों में यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

त्योहारों के दौरान प्रयागराज और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. आगरा कैंट पर दोनों दिशाओं में ठहराव होने से आगरा से सफर करने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी. रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन तय अवधि के लिए किया है.

Also Read: UP LPG New Rule: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा सब्सिडी का नियम, यूपी के इन ग्राहकों को करना होगा ये जरूरी काम, नहीं तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >