Ayodhya News: 72 घंटे में अयोध्या पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु, सीएम योगी रख रहे नजर

Ayodhya News: प्रयागराज के महाकुंभ की भीड़ का रेला अब अयोध्या की तरफ बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही ऐसी संभावना जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया था, जिसके बाद सभी विभागों के प्रमुख सचिवों ने जिले के अधिकारियों के साथ भीड़ प्रबंधन को लेकर तमाम बंदोबस्त कर लिए थे. नतीजा यह रहा कि बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के बाद लौट जा रहे हैं.

Ayodhya News: मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा. मौन रहकर भोर में ही श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया. इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया. देर शाम तक अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आई. राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर देर रात तक. श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे. जानकारों का कहना है कि पिछले 72 घन्टे में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं. आने वाली वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहेगा. भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ग्राउंड जीरो से अयोध्या पर नजर बनाए हुए हैं.

Hanuman garhi ayodhya

राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर सर्वाधिक भीड़

मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई. वहीं चौधरी चरण सिंह घाट पर स्नान करते दिखे श्रद्धालु. इसके बाद श्रद्धालुओं ने सीधे मंन्दिरों का रुख किया. श्रद्धालु सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंच रहे हैं. इसके बाद रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं. हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रृंगार हाट से लेकर मंदिर परिसर तक भारी भीड़ जमा है. यही हाल राम मंदिर का भी है.

व्यापार में इजाफा, कारोबारियों को मुनाफा

अयोध्या धाम में भीड़ बढ़ने के बाद व्यापार में जबरदस्त इजाफा हुआ है. लड्डू प्रसाद कारोबारियों से लेकर होटल कारोबारियों को मुनाफा भी हो रहा है. होम स्टे संचालकों को भी निकल पड़ी है.

सुरक्षा व सेहत के पुख्ता इंतजाम, मार्ग किये परिवर्तित

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेहत का ख्याल रखने के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं. अयोध्या धाम में पहुंची भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी मुस्तैद हो गया है. वसंत पंचमी तक के लिए सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद कर 24 घन्टे आकस्मिक सेवाओं को चालू रखने का निर्देश दिया गया है. सीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 13 जगहों पर आस्थायी स्वास्थ्य शिविर का संचालन 26 फरवरी तक जारी रहेगा. वहीं आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्ट किया गया है। हाईवे पर बड़े वाहनों को रोका गया है.

अब 30 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या धाम के आश्रय स्थलों में ठहरने वालों की संख्या बढ़ा दी गई है. नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

एडीजी जोन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरोडकर भी बुधवार को तैयारियों के मद्देनजर अयोध्या पहुंच गए. स्नान के दौरान पहुंच रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उनके साथ डीआईजी देवी पाटन मंडल अमित पाठक भी मौजूद रहे. वहीं मंडलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने कंट्रोल रूम से प्रमुख स्थलों का जायजा लिया.

Cm yogi

दिन के बाद रात में भी अफसर कर रहे भ्रमण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिले के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए दिन रात एक कर दिया है. मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नैयर व नगर आयुक्त संतोष शर्मा दिन के अलावा रात में भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं. रात 10 बजे के बाद से अधिकारी ढाई बजे तक सड़कों पर दिखाई पड़ते हैं.

नेपाल की सांसद ने की मोदी और योगी की तारीफ

महाकुम्भ में स्नान कर नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सबसे कम उम्र की सांसद विनीता कठायत परिवार के साथ राम लला का दर्शन करने पहुंचीं. उन्होंने पीएम मोदी व सीएम योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ भी जाएंगी. नेपाल और भारत के संबंधों के साथ-साथ नेपाल और उत्तर प्रदेश संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बातचीत करेंगी. महाकुम्भ में अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर सीएम योगी को धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ पर आई सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया, बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, जानें आधी रात को क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >