Sambhal Road Accident: 3 माह की बच्ची और मासूम भाई समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, टेंपो-ट्रक में भीषण भिड़ंत, ई-रिक्शा के अचानक मुड़ने से हुआ हादसा

Sambhal Road Accident News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई. एक ई-रिक्शा के अचानक मोड़ काटने से टेंपो और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 3 माह की एक मासूम बच्ची और उसके भाई की भी मौत हो गई.

Sambhal Road Accident News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित बहजोई क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर रविवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई. बमनेटा गांव के निकट अचानक एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बिना संकेत दिए मोड़ काटने से पूरा हादसा हुआ. ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बजरी लदे ट्रक से सीधे टकरा गया. इस भीषण टक्कर में टेंपो के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया.

तीन माह की मासूम समेत पांच लोगों ने गंवाई जान

दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं अस्पताल ले जाते समय रोहिणी नामक घायल महिला की रास्ते में मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई. दिल दहला देने वाली इस घटना में मऊ कठेर निवासी दीपक की तीन माह की पुत्री आराध्या तथा आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव की भी जान चली गई, जो अपनी मां और मामा के साथ चंदौसी जा रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शी के बयान और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अस्पताल में उपचाराधीन घायल मामा पुनीत ने बताया कि दिव्यांग ई-रिक्शा चालक बिट्टू के अचानक वाहन मोड़ने से टेंपो चालक को अचानक स्टीयरिंग घुमाना पड़ा, जिससे यह दर्दनाक भिड़ंत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की.

Must Read: सहारनपुर जाली नोट मामला: PNB चेस्ट की जांच में नेपाल व हरियाणा तक फैले तार, 36 घंटे की पड़ताल के बाद NIA और SIT का ताबड़तोड़ एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >