योगी कैब‍िनेट की बैठक में विधानसभा में विपक्ष को घेरने पर मंथन, PM मोदी के लिए धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पार‍ित

योगी मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को लोकभवन में सम्‍पन्‍न हुई. बैठक पूरी करके बाहर आए मंत्रीगणों ने मीड‍िया से बातचीत में बैठक के संबंध में विस्‍तार से बताया. इस बैठक के बारे में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘बैठक में PM नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है.’

UP Yogi Cabinate Meeting: लखनऊ स्‍थ‍ित लोकभवन में आज योगी कैब‍िनेट की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई सोमवार की रात को मंत्रणा और उसमें दिए गए संदेश पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पार‍ित किया गया. साथ ही, जल्‍द शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार के कामकाज को आगे बढ़ाने की रणनीत‍ि पर चर्चा की गई.

योगी मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को लोकभवन में सम्‍पन्‍न हुई. बैठक पूरी करके बाहर आए मंत्रीगणों ने मीड‍िया से बातचीत में बैठक के संबंध में विस्‍तार से बताया. इस बैठक के बारे में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है.’ वहीं, ज्ञानवापी के मामले पर पत्रकारों ने पूछा तो केशव ने जवाब में ‘हर-हर महादेव’ कह दिया. वहीं, मंत्री राकेश सचान ने कैबिनेट बैठक के बारे में बताया कि सोमवार की शाम को पहली बार प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों के साथ बात की थी. प्रोटोकॉल तोड़कर उन्‍होंने मंत्रियों को बातचीत में सुझाव दिए. मंत्रिपरिषद ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री को आभार दिया है. आगामी विधानसभा सत्र के संबंध में भी चर्चा की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >