Magh Purnima 2023 Date: कब है माघ पूर्णिमा? यहां जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Magh Purnima 2023 Date: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व है. माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, और शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कब है माघ पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त और महत्व...

Magh Purnima 2023 Date: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व है. माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, और शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन चंद्र देव और मां लक्ष्मी की आराधना करना बेहद ही शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कब है माघ पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त और महत्व…

कब है माघ पूर्णिमा 2023

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2023) के दिन गंगा नदी में स्नान, पूजा और दान का खास महत्व है. पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा बहुत ही फलदायी है, क्योंकि इस दिन स्वर्ग से सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं, और गंगा स्नान करते हैं. इस साल माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2023 Date) 5 फरवरी 2023 को है.

माघ पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त

पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त (Magh Purnima 2023 Shubh Muhurat) 4 फरवरी 2023 को रात 9 बजकर 29 से शुरू हो रहा है, और अगले दिन रविवार (Magh Purnima 2023 Day) 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 58 तक रहेगी. जबकि उदय तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा के अनुष्ठान 5 फरवरी 2023 को किए जाएंगे. इसी के साथ शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और रुके हुए काम होंगे.

माघ पूर्णिमा का महत्व

पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार इस साल माघ पूर्णिमा  (Magh Purnima 2023 Ka Mahatva) का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ योग एक साथ बन रहे हैं. माघ पूर्णिमा यानी 5 फरवरी (Magh Purnima 5 January) को अश्वेषा नक्षत्र में चंद्रमा, शनि और गुरु तीनों ग्रह अपनी ही राशि में उपस्थित रहेंगे.

Also Read: Lucknow Most Haunted Place: लखनऊ की सबसे डरावनी और भूतिया जगह, जहां है आत्माओं का बसेरा, देखें List
माघ पूर्णिमा दुर्लभ संयोग

इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन अति दुर्लभ (Magha Purnima 2023 Durlabh Sanyog) रवि पुष्य योग भी बन रहा है. माघ पूर्णिमा के दिन सभी को पूजा और दान करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है, क्योंकि इस दिन स्वर्ग से सभी देवी देवता पृथ्वी पर आते हैं और गंगा में स्नान करते हैं. ऐसे में गंगा में स्नान करने से सभी व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >