Lucknow News : लखनऊ में दीवार बनी काल, 9 की मौत 2 घायल

राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बीच एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है. दो लोग इसमें घायल हैं. प्रशासन के अनुसार मारे गए लोग दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्‍वार्टर्स के निर्माण के लिए लखनऊ आए थे. दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था

Lucknow News : दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकूुशा के इस इलाके में अवैध ढंग से रह रहे थे. वही मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं. मारे गए लोगों ने तीन बच्‍चे भी शामिल हैं. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है. उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >