UP News: BSP सांसद अतुल राय को रेप केस में मिली बड़ी राहत, MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

Uttar Pradesh News: जानकारी के मुताबित यह घटना 7 मार्च 2018 की है, जब वाराणसी के ही मंडुआडीह थाना क्षेत्र में गुरुग्राम सोसायटी में अतुल राय के दफ्तर में एक युवती के साथ रेप की वारदात को आंजाम देने का आरोप लगा था.

Uttar Pradesh News: बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद अतुल राय को रेप के मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है. उत्तर प्रदेश की घोसी (Ghosi) लोकसभा सीट से बसपा (BSP) सांसद अतुल राय (Atul Rai) के लिए आज का दिन काफी अहम रहा है. सांसद को वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ने बरी किया है. अतुल राय के खिलाफ रेप का मामला 2019 से चल रहा था. फिलहाल अतुल राय नैनी जेल में बंद है. रेप के आरोप से बरी किए जाने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही वे जेल से बाहर आ सकते हैं.

जानकारी के मुताबित यह घटना 7 मार्च 2018 की है, जब वाराणसी के ही मंडुआडीह थाना क्षेत्र में गुरुग्राम सोसायटी में अतुल राय के दफ्तर में एक युवती के साथ रेप की वारदात को आंजाम देने का आरोप था. पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था और आरोप यह भी है कि वीडियो को वायरल कर देने की धमकी भी दी गई थी. इस मामले में लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच 1 मई 2019 के दिन लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.

Also Read: गोरखपुर के 1294 ग्राम पंचायतों में तिरंगे के रंग में रंगे जा रहे 6000 हैंडपंप, उत्सव सा लगने लगा माहौल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >