Lucknow News: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूर पर चढ़ाई लग्जरी कार, मौके पर मौत, आरोपी फरार

राजधानी लखनऊ में कार चालक ने गाड़ी बैक करते वक्त सड़क किनारे सो रहे 50 वर्षीय मजदूर पर कार चढ़ा दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ़क्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना चौक के पाटानाला के पास की है.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में उस वक्त बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक कार चालक ने बैक करते वक्त सड़क किनारे सो रहे 50 वर्षीय मजदूर पर गाड़ी चढ़ा दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ़क्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना चौक के पाटानाला के पास की है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दरअसल, बुधवार देर रात लक्जरी कार चढ़ाने से मजदूर की मौते के मामले में पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि, मृत मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है. कार नम्बर के आधार पर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >