मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: अवैध निर्माण कराने की शिकायतों पर 10 इंजीनियर हटा दिए गए, LDA ने की बड़ी कार्रवाई
डीआई की वाराणसी यूनिट की एक और बड़ी कार्रवाई है
करोड़ों के गांजे के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
डाफी टोल प्लाजा पर की गई कार्रवाई
पकड़े गए 2 तस्कर पंजाब और 1 बिहार का निवासी
बरामद गांजे की खेप संभलपुर से हरियाणा के पानीपत ले जा रहे थे तस्कर
प्लास्टिक की बोरियों में भरकर स्पंज आयरन के ढेर में छुपाया था गांजा
सीनियर इंटेलिजेंस अफसर आनंद राय, इंटेलिजेंस ऑफिसर लेखराज, इंटेलिजेंस ऑफिसर मुकुंद सिंह और अनंत विक्रम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Lucknow News: यूपी में छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण जल्द किया जाएगा. 100 दिन की कार्ययोजना में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण भी शामिल किया गया है. यूपी में बड़े पैमाने पर टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा. पहले चरण में 9 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे. सभी जिलाधिकारियों को व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. यूपी के 10वीं और 12वीं में 65 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा. पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसका upcmo.up.nic.in पर छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई है. अवैध निर्माण कराने की शिकायतों पर 10 इंजीनियर हटा दिए गए हैं. प्रवर्तन विभाग के इंजीनियरों को मुख्य अभियंता कार्यालय से संबंध किया गया है. एलडीए के 10 अभियंताओं पर हुई कार्रवाई की जांच भी की जा रही है. अवैध निर्माण गिराने के दौरान खरीदार, बिल्डर लगा रहे अभियंताओं की मिलीभगत का आरोप लगा है.
यूपी की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में युवती की लाश मिलने से हड़कंप. पुलिस कर रही शव का शिनाख्त.
आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम में लापता किशोरी का शव बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद आसाराम बापू का आश्रम सील कर दिया गया है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बच्ची की मां ने 7 लोगों के खिलाफ दी तहरीर दी है. शव आश्रम के अंदर खड़े एक वाहन में मिला है. यह पूरा मामला नगर के विमौर इमलिया गुरुदयाल का मामला है.
कानपुर के कालपी रोड अर्मापुर एसएएफ फैक्ट्री के सामने भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक अनियंत्रित जीप के पलटने से महिला की मौत हो गई. जीप में 9 लोग सवार थे. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क हादसे में गंभीर हुए अन्य घायलों को हैलट में उपतार के लिए भर्ती करा दिया गया है. पूरा मामला अर्मापुर थाना क्षेत्र का है.
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…