UP Breaking News Live: लखनऊ पहुंचीं NDA की प्रेसीडेंट पद की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू, CM ने स्‍वागत किया

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:48 AM. 9 Jul 22 8:18 PM. 8 Jul

शिवपाल यादव और राजा भैया की मुर्मू के डिनर में पहुंचे

समाजवादी पार्टी के लिए यह एक बुरी खबर है. पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव एनडीए की राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिये गए भोज में पहुंचे हुये हैं. इस दावत में राजा भैया भी पहुंचे हुये हैं. बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन में सहयोगी दल सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को विपक्ष की ओर से राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ हुई मीटिंग में आमंत्रित नहीं किया था.

1:48 AM. 9 Jul 22 8:18 PM. 8 Jul

यूपी में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर राजकीय शोक

यूपी में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर राजकीय शोक घोष‍ित कर दिया गया है. इस शोक में 9 जुलाई यानी शन‍िवार को एक दिन का राजकीय शोक मनाये जाने का निर्णय लिया गया है. इस अवध‍ि में राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका रहेगा एवं कोई शासकीय एवं सांस्‍कृतिक समारोह नहीं होगा.

1:48 AM. 9 Jul 22 8:18 PM. 8 Jul

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान ‘गांधी, गांव और किसान’ विषयक विमर्श और संवाद में बोलते हुए वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला. इस मौके पर सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर विचारों के धनी थे. वे गांव गरीब किसान नौजवान सबके बारे में सोचते थे. सामयिक विचारों के धनी थे.

1:48 AM. 9 Jul 22 8:18 PM. 8 Jul

सपा की नेता विरोधी दल की मान्यता छिनी, जताया विरोध

विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि विधान परिषद के सभापति का नेता विरोधी दल पद की मान्यता समाप्त करना, असंवैधानिक है. सभापति ने विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 1956 के नियम–234 का उल्लेख करते हुए नेता विरोधी दल की मान्यता को समाप्त करने की जो अधिसूचना जारी की है, वह गणपूर्ति संख्या-10 सदन के संचालन के लिए है. नेता विरोधी दल की मान्यता समाप्त करने के लिए नहीं है जबकि नियम-234 विधान परिषद की कार्यवाही के संचालन के लिए है. इस नियम का नेता विरोधी दल से कोई सरोकार नहीं है.

1:48 AM. 9 Jul 22 8:18 PM. 8 Jul

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर हुये सपा से खफा

समाजवादी पार्टी की बैठक में आमंत्र‍ित न किये जाने के कारण सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मीड‍िया के सामने अपनी नाराजगी जताई है. उन्‍होंने कहा कि सपा की बैठक में शामिल होने के लिए वह अपने विधायकों संग इंतजार ही करते रह गये. मगर उन्‍हें एक फोन कॉल तक नहीं किया गया.

1:48 AM. 9 Jul 22 8:18 PM. 8 Jul

डॉ पल्लवी पटेल की जांच रिपोर्ट में सब मिला सामान्‍य

मेदांता की ओर से जारी किये गए बुलेटि‍न में बताया गया है कि विधायक डॉ पल्लवी पटेल की प्रारंभिक जाच रिपोर्ट सामान्‍य पाई गई है. मंगलवार रात अचानक ही उनकी तबियत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्‍हें मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था. एक्सपर्ट मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रखा गया है. उनका न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ अनूप ठक्कर, डॉ ऋत्विज बिहारी एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी, डॉ सुधाकर पांडेय कंसलटेंट एवं डॉ प्रदीप कुमार एसोसिएट कंसलटेंट एवं ICU हेड डॉ दिलीप दुबे की देखरेख में इलाज चल रहा है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >