Uttar Pradesh Breaking News Live: गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, गैस एजेंसी के मैनेजर से 6.24 लाख की लूट

Uttar Pradesh Breaking News Live Updates: लखनऊ सोमवार से तीन दिन के लिए जी20 देशों के मेहमानों की अगवानी करेगा. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह शामिल होंगे. डिजिटल इकॉनमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) की बैठक में विभिन्न देशों के 143 प्रतिनिधि शामिल होंगे. राष्ट्रपति मुर्मू का सोमवार को प्रथम काशी आगमन होगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:27 AM. 14 Feb 23 10:57 PM. 13 Feb

गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, गैस एजेंसी के मैनेजर से 6.24 लाख की लूट

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में गैस एजेंसी के मैनेजर से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर 6.24 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम. और असलहा लहराते फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की दोपहर की है. सूचना पर मौके पर डीआईजी, एसपी सिटी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए.

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में शिव शक्ति गैस सर्विस के नाम से गैस एजेंसी है. खजनी थाना क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग निवासी सुनील पांडे यहां मैनेजर के पद पर तैनात है. सुनील सोमवार को लगभग 3:45 बजे एक प्लास्टिक के झोले में 6 लाख 24 हजार 6 सौ 60 रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे.

अभी वो दलित बस्ती के सामने पहुंचे थे कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया. उसके बाद एक बदमाश ने उनका रुपए से भरा झोला छीन लिया विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा.

जिसके बाद शोर सुनकर मौके की तरह लोग भागे तब तक बदमाश रुपए से भरा झोला और बाइक की चाफी लेकर फरार हो गए. जिसके बाद सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और वीडियो को खंगालना शुरू कर दी. डीआईजी जे रविंदर गौड ने पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है.

4:27 AM. 14 Feb 23 10:57 PM. 13 Feb

बरेली के दो युवकों की नानकमत्ता में मौत

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली के दो युवक बाइक से उत्तराखंड के नानकमत्ता जा रहे थे.उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.इससे दोनों युवकों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.इससे मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया.इसके साथ ही साइकिल सवार सफाई कर्मी को वाहन ने टक्कर मार दी.उसकी भी मौत हो गई.बरेली- बदायूं रोड पर स्थित एक नाले में युवक का शव मिला है.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बरेली जनपद के हाफिजगंज थाना क्षेत्र की नगर पंचायत रिठौरा की इंदिरा नगर कॉलोनी में शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड निवासी गौतम सक्सेना (26 वर्ष), और किला थाना क्षेत्र के छीपीटोला निवासी आर्यन गुप्ता (29 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई. जिला अस्पताल में मौजूद मृतकों के परिजनों ने बताया कि गौतम प्राइवेट नौकरी करता था.वह दो बहनों का पहला भाई था.उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, तो वहीं आर्यन गुप्ता के परिजनों ने बताया कि आर्यन परचूनी की दुकान चलाता था.

उसकी गौतम सक्सेना से दोस्ती थी.दोनों दोस्त उत्तराखंड के नानकमत्ता स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा जा रहे थे.उनके साथ एक बाइक से दो दोस्त और थे.मगर,गौतम, और आर्यन की बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी.उनकी बाइक न आने पर आगे चल रहे दोस्त पीछे लौटकर आए.इसके बाद सड़क हादसे में गंभीर घायल दोनों युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया.

बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली.अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.इसके अलावा इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया परीक्षित निवासी लालाराम (45 वर्ष) की बारादरी थाना क्षेत्र में ईट पजाया चौराहा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जिला अस्पताल में मौजूद लालाराम के परिजनों ने बताया कि वह नवाबगंज के दमखोदा ब्लॉक के भोगपुर गांव मे सफाई कर्मचारी के पद पर काम करते थे.वह अपने किसी परिचित से मिलने के लिए लाल फाटक कैंट गए थे.

वहां से घर वापस लौटते समय शहामतगंज ओवरब्रिज के नीचे उतरकर ईट पजाया चौराहा पर पहुंचा.इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया.राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. लालाराम की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल भेजा.इसके बाद मोबाइल फोन से मृतक के परिजनों को सूचना दी.वह अस्पताल पहुंचे.उन्होंने शव की शिनाख्त की.

बरेली के नाले में बदायूं के युवक का मिला शव

बदायूं के कस्बा उसावा निवासी विजय सिंह का शव सोमवार को बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास से बहने वाले नाले में शव मिला.मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय सिंह 1 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले अपने मित्र राकेश पाठक के साथ घर से बाहर गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे.

उनकी काफी तलाश की.पुलिस से शिकायत की.पुलिस ने राकेश पाठक से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया.मगर, सोमवार को पुलिस ने सूचना दी.इसके बाद शव की शिनाख्त की.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

4:27 AM. 14 Feb 23 10:57 PM. 13 Feb

मुरादाबाद MP MLA कोर्ट ने आज़म खान के साथ अब्दुल्ला आज़म को सुनाई 2 साल की सजा

छजलैट विवाद में सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला आजम को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इसके साथ ही इस मामले में आरोपित सात आरोपितों को कोर्ट ने बरी कर दिया कर दिया है. आजम खान और अब्दुल्ला को मुरादाबाद MP MLA कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा सुनाई है.

4:27 AM. 14 Feb 23 10:57 PM. 13 Feb

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ओएसडी निलंबित

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ओएसडी निलंबित. ओएसडी रविंद्र सिंह यादव को निलंबित किया गया है. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया. रविंद्र सिंह यादव पर विभागीय जांच बैठाई गई. विजिलेंस जांच में आय से 158.61% अधिक व्यय मिला.

4:27 AM. 14 Feb 23 10:57 PM. 13 Feb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती, सीएम योगी रहे मौजूद

राष्ट्रपति मुर्मू वाराणसी पहुंच गई हैं.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती कीय इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे.

4:27 AM. 14 Feb 23 10:57 PM. 13 Feb

कानपुर देहात में आग में झुलसकर मां-बेटी की मौत

कानपुर देहात में आग में झुलसकर मां-बेटी की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जा खाली कराने अफसर गए थे. मौके पर प्रशासन ने मंदिर, किसान की झोपड़ी तोड़ी. परिजनों ने अफसरों पर आग लगाने का आरोप लगाया है. जबकि दूसरी ओर SP ने मां-बेटी पर स्वयं आग लगाने का मामला बताया है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live Updates: लखनऊ सोमवार से तीन दिन के लिए जी20 देशों के मेहमानों की अगवानी करेगा. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह शामिल होंगे. डिजिटल इकॉनमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) की बैठक में विभिन्न देशों के 143 प्रतिनिधि शामिल होंगे. राष्ट्रपति मुर्मू का सोमवार को प्रथम काशी आगमन होगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >