UP Budget Session LIVE: CM योगी का ताना- हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते हैं
Copied link
UP Vidhan Sabha Budget Session 2022: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 मई को शुरू हुआ था. यह सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ था. यूपी में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद ये पहला विधानसभा सत्र है.
9:21 PM. 27 May 229:21 PM. 27 May
कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
‘हमने कभी विकास कार्यों का बखान नहीं किया’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम कभी नहीं कहते हैं कि हमने मेट्रो चला दिया है. जनता सब जानती है कि कौन क्या कर रही है. जनता ने भाजपा पर विश्वास करते हुए 37 साल के बाद किसी सरकार को दोबारा सरकार बनाने का अवसर मिला है. जनता जानती है कि कौन अपराध को बढ़ा रहा है. कौन राशन बांट रहा है.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
सदन में सीएम योगी ने मारा ताना
सदन में पेश किए गए बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोल रहे हैं. उन्होंने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी विधानसभा सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने विपक्षियों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने इसी के साथ एक शायरी सुनाते हुए कहा, ‘हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते हैं…’
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
विधानसभा में विधायक को जन्मदिन की बधाई दी गई
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक नया प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यदि किसी माननीय सदस्य का जन्मदिन कार्यवाही के दौरान होगा तो उसे बधाई दी जाएगी. इसके तहत भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को सदन की ओर से बधाई दी गई. विधानसभा अध्यक्ष ने इस नई परम्परा की शुरुआत की.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
सरकारी वाहनों से कोई दुर्घटना होने पर पूछा सवाल
सदन में सरकारी वाहनों से कोई दुर्घटना होने पर यदि कोई मुआवजे का दावा करता है तो उसके क्या अधिकार हैं, इसे लेकर प्रश्न पूछा गया. इसके जवाब में सरकार ने बताया कि ऐसा होने पर परिवहन विभाग के पास फंड होता है. उससे उसकी मदद की जाती है.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
अनुपूरक प्रश्न किसे कहते हैं?
सदन में दिए जा रहे तारांकित प्रश्नों के उत्तर अर्थात मौखिक रूप से दिए जा रहे उत्तर में यदि कोई स्पष्टीकरण चाहिए होता है तो उस स्पष्टीकरण के लिए जो प्रश्न पूछे जाते हैं उन्हें अनुपूरक प्रश्न कहा जाता है. विधानसभा में अनुपूरक प्रश्न की कार्यवाही चल रही है.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा
यूपी में बेरोजगारी को लेकर एक प्रश्न पूछते हुए कहा गया कि सरकारी नौकरी के लिए भर्ती करने को जो परीक्षा की जाती है उसका पेपर लीक हो जाता है. इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस संबंध में पहला सवाल ही बेरोजगारी को लेकर पूछा गया था. इसे लेकर सरकार गंभीर है. रेहड़ी पटरीवालों को 10 हजार रुपए का लोन देकर व्यवस्थित कर रही है. यह लोन बिना किसी गारंटी के 10 हजार का लोन आधार कार्ड के आधार पर दिया जा रहा है. 8.45 लाख लोग इससे लाभान्वित हुए हैं. दूसरा, आउटसोर्सिंग की मदद से भी मैनपावर मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है. कोई भी हुनरमंद बेरोजगार नहीं है. हर परिवार का सर्वे कराकर उन्हें रोजगार देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
राशन कार्ड सरेंडर के मुद्दे पर भ्रम फैलाने पर होगी कार्रवाई
राशन कार्ड सरेंडर के मुद्दे पर भ्रम फैलाने वाले लोगों पर किस तरह की कार्रवाई होगी, इस सवाल पर सरकार ने सदन में जवाब दिया. मंत्री ने कहा कि ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं है, अगर कोई भी मामला संज्ञान में लाया जाएगा तो कार्रवाई होगी.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
हाइवे पर 100 से ऊपर की रफ्तार भरने पर कटेगा चालान
हाइवे पर सुरक्षा के नजरिए से पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हाइवे पर 100 से ज्यादा रफ्तार भरने पर चालान काटने की व्यवस्था कर दी गई है. वहीं, स्कूलों के वाहनों की फिटनेस की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि हर स्कूल से वाहन की जांच कराकर उसके फिटनेस को मांगा गया है.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
‘नि:शुल्क राशन बांटने के बाद अब कोई वसूली नहीं होगी’
मुफ्त राशन देने के बाद वसूली की चर्चा पर पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार के मंत्री ने कहा कि 931 राशन की दुकानों को निलंबित की गई है. सरकार ने स्पष्ट किया कि सरकार कोई वसूली नहीं करेगी, जिसने भी राशन हासिल किया है उससे कोई वसूली नहीं की जाएगी.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
4.5 लाख सरकारी नौकरी देने का दावा
वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने एक विधायक के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 4.5 लाख रोजगार मुहैया कराए गए हैं. इसके साथ ही रोजगार सृजन के अन्य कार्य भी किये जा रहे हैं.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक और पत्रकारों को चेताया
सदन की कार्यवाही के दौरान अचानक ही किसी विधायक का मोबाइल बजने लगा. इस पर कार्यवाही को रोकते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यदि दोबारा किसी के मोबाइल की घंटी बजी तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा. वहीं, उन्होंने पत्रकारों को चेताते हुए कहा कि गैलरी में पत्रकार सेल्फी ले रहे हैं. यदि दोबारा ऐसी कोई तस्वीर देखने को मिली तो उस पत्रकार के विधानभवन में प्रवेश करने पर रोक लगा दी जाएगी.
7:26 PM. 27 May 227:26 PM. 27 May
सरकारी नौकरियों पर विपक्ष के नेता ने सवाल पूछा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. तारांकित प्रश्नों पर इस दौरान चर्चा की जा रही है. सरकारी नौकरियों पर विपक्ष के नेता ने सवाल पूछा, जिसको लेकर मंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए बोर्ड बने हुए हैं, मंत्रालय सीधा नौकरी देने में शामिल नहीं होता.
4:45 PM. 27 May 224:45 PM. 27 May
बजट सत्र के पांचवें दिन बजट प्रस्ताव पर हो रही चर्चा
UP Vidhan Sabha Budget Session 2022: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 मई को शुरू हुआ था. यह सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ था. यूपी में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद ये पहला विधानसभा सत्र है. इसी के तहत कल यानी 26 मई को बजट पेश किया गया था. यह बजट 6.15 लाख करोड़ का है. आज इस सत्र के पांचवें दिन बजट पर चर्चा होनी है. सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई.
मुख्य बातें
UP Vidhan Sabha Budget Session 2022: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 मई को शुरू हुआ था. यह सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ था. यूपी में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद ये पहला विधानसभा सत्र है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।