UP Chunav 2022 Live Updates: बीजेपी ने जारी की एक और लिस्ट, 45 सीटों पर घोषित किया प्रत्याशी

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए टिकट कटने और मिलने के कयास का दौर हावी है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) सभी दलों में महामंथन का दौर है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

Live Updates
4:34 AM. 7 Feb 22 11:04 PM. 6 Feb

बीजेपी ने जारी की लिस्ट 

1:15 AM. 7 Feb 22 7:45 PM. 6 Feb

प्रतापपुर से पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को टिकट

अपना दल ने दो सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की गई है. जीतलाल पटेल को प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज सीट से जबकि राकेश धर त्रिपाठी को प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है. जीतलाल पटेल अपना दल के जिलाध्यक्ष हैं. राकेश धर त्रिपाठी पूर्व मंत्री हैं.

1:15 AM. 7 Feb 22 7:45 PM. 6 Feb

डिंपल यादव ने बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन पूजन

कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव रविवार शाम वृंदावन पहुंचीं. यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन किया.

1:15 AM. 7 Feb 22 7:45 PM. 6 Feb

यूपी में दुष्कर्म के मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट- अमित शाह

अमरोहा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में दुष्कर्म के मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह मोदी की वैक्सीन है, इसे मत लो. एक महीने के बाद, उन्होंने चुपके से वैक्सीन लगवा लिया. उनके जैसे लोग जो लोगों की जान जोखिम में डालते हैं, वे सीएम बनने के लायक नहीं हैं.

1:15 AM. 7 Feb 22 7:45 PM. 6 Feb

गरीबों और युवाओं की फिक्र- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को दवाई और युवाओं को कमाई देना चाहती है. हम इस दिशा में सफल भी हुए हैं.

11:23 PM. 6 Feb 22 5:53 PM. 6 Feb

केन बेतवा से 60 लाख लोगों को पानी- राजनाथ सिंह

महोबा के लिए केन बेतवा परियोजना शुरू हो गई है. इसके पूरा होने पर करीब 60 लाख लोगों को पानी मिलेगा. डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से उत्तर प्रदेश के नए दिन आएंगे.

मुख्य बातें

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए टिकट कटने और मिलने के कयास का दौर हावी है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) सभी दलों में महामंथन का दौर है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >