UP News: लखनऊ में सपा MLC के फ्लैट में गोली चलने से युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव (SP MLC AMIT YADAV) के फ्लैट में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है. लखनऊ के हजरतगंज स्थित लाप्लास अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान यह घटना हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव (SP MLC AMIT YADAV) के फ्लैट में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है. लखनऊ के हजरतगंज स्थित लाप्लास अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की रात लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव के हजरतगंज स्थित फ्लैट पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी. जानकारी के अनुसार पार्टी के दौरान देर रात वहां फायरिंग की गई जिसमें एक युवक को गोली लग गई. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात फ्लैट में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे. जिसमें अवैध हथियार से छेड़छाड़ के दौरान गोली चल गई. गोली गोमतीनगर के निवासी राकेश के चेहरे पर जाकर लगी. उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया. लेकिन बचाया नहीं जा सका. उसकी मौत हो गई.


Also Read: Election In Kashmir: कश्मीर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने ‘अनुच्छेद 370’ पर दिया यह बयान, लगे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे…

मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. वहीं फ्लैट में वारदात के वक्त मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जानकारी भी सामने आ रही है. बता दें कि फ्लैट सपा के एमएलसी अमित यादव का है जो शाहजहांपुर से चुनकर आते हैं.

Posted by: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >