बरेली के बहेड़ी में पटाखों की चिंगारी से बड़ा हादसा, बैंक्वेट हॉल, फर्नीचर शोरूम में लगी आग
Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी में दीपावली की देर रात बड़ा हादसा हो गया.आतिशबाजी के पटाखों की चिंगारी से बैंक्वेट हॉल एवं फर्नीचर शोरूम में आग लग गई. इससे लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है.मगर, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंच गई है.आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आग काफी भीषण बताई जा रही है. इससे काफी भीड़ जुट गई है. आग किसी अन्य प्रतिष्ठान तक न पहुंचे.इसके लिए और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई हैं. प्रशासन और पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं. उधर राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज, इंदिरा नगर और बाजार खाला में भी देर रात आग लगने की सूचना है.