UP Breaking News Live: अब यूपी के मेडिकल कॉलेजों में भी हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
8:01 PM. 20 Oct 22 2:31 PM. 20 Oct

यूपी में हिंदी में भी होगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि, यूपी सरकार हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू करने के लिए लगन से काम कर रही है. इस संबंध में कुछ चिकित्सा पुस्तकें भी हिंदी में छपी हैं, इसके लिए गठित समिति द्वारा आगे का काम जारी है.

8:01 PM. 20 Oct 22 2:31 PM. 20 Oct

आगरा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा

आगरा की थाना हरी पर्वत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है. इसके साथ ही तीन वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से एक कार, दो मोटरसाइकिल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गये हैं. एसपी सिटी विकास कुमार ने ये जानकारी दी है.

8:01 PM. 20 Oct 22 2:31 PM. 20 Oct

छात्रा ने लाइब्रेरी की छत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

मेरठ में एक निजी मेडिकल कॉलेज में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कॉलेज की लाइब्रेरी की छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. एसपी पीयूष कुमार ने बताया कि, फिलहाल, उसकी हालत नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

8:01 PM. 20 Oct 22 2:31 PM. 20 Oct

गाजियाबाद दुष्कर्म मामले में पुलिस से मिलेगी एनसीडब्ल्यू टीम

गाजियाबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज एनसीडब्ल्यू की 2 सदस्यीय समिति जीटीबी अस्पताल जाएगी. टीम बाद में गाजियाबाद पुलिस से भी मुलाकात करेगी.

8:01 PM. 20 Oct 22 2:31 PM. 20 Oct

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में भी हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई

उत्तर प्रदेश में भी मध्य प्रदेश की तर्ज पर हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू होगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

8:01 PM. 20 Oct 22 2:31 PM. 20 Oct

मेरठ में खाद्य विभाग ने बरामद किया 4800 किलो मिलावटी मावा

त्योहारी सीजन में नकली खाद्य पदार्थों और मिलावटी सामान पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग टीम अलर्ट मोड पर है. इस बीच मेरठ में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. खाद्य विभाग की टीम ने मेरठ के बिजली बंबा बाईपास के पास 4800 किलो मिलावटी मावा बरामद किया है. अभिहीत अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मावा का सैंपल लिया जा रहा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >