UP Breaking News Live: UPPCS 2021 का रिजल्ट जारी, अतुल कुमार सिंह ने किया टॉप, 627 अभ्यर्थी सफल

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:46 AM. 20 Oct 22 7:16 PM. 19 Oct

UPPCS 2021 का रिजल्ट जारी

बुधवार की शाम को UPPCS ka रिजल्ट जारी कर दिया गया. इसमें 627 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. अतुल कुमार सिंह ने इस परीक्षा में टॉप किया है.

8:19 PM. 19 Oct 22 2:49 PM. 19 Oct

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपावली बनाने के लिए दिपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर यानी आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे, और दीपोत्सव और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया. पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे.

8:19 PM. 19 Oct 22 2:49 PM. 19 Oct

गाजियाबाद में अपने भाई के घर आई युवती के साथ दुष्कर्म

दिल्ली की एक महिला (40) के साथ गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. महिला के साथ एक वाहन में पांच लोगों ने कथित ��ौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है. मामले में एसपी सिटी (गाजियाबाद) ने बताया कि, ’18 अक्टूबर को, नंदग्राम (यूपी) पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी है. पुलिस उसे अस्पताल ले गई. वह दिल्ली की रहने वाली है और नंदग्राम में अपने भाई के घर आई थी.’

8:19 PM. 19 Oct 22 2:49 PM. 19 Oct

सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट मामले में अब्बास अंसारी (मुख्तार अंसारी के बेटे) को अंतरिम राहत दी. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि वह अगले आदेश तक उनके खिलाफ कोई कठोर कदम न उठाए. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है.

8:19 PM. 19 Oct 22 2:49 PM. 19 Oct

गाजियाबाद में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज

दिल्ली की एक महिला (40) के साथ गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. महिला के साथ एक वाहन में पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के अनुसार, पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटना का पता चला कि गाजियाबाद के आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी है. इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई और उसने अस्पताल से शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर में दीनू, शाहरुख, जावेद, ढोला और औरंगजेब का नाम है.

8:19 PM. 19 Oct 22 2:49 PM. 19 Oct

यूपी में सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द

उत्तर प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि, पिछले साल की तुलना में मामले कम अस्पतालों में बेड रिजर्व हैं और पर्याप्त प्लेटलेट्स की तैयारी की जा रही है. सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >