UP Breaking News Live: लखनऊ में गोली मारकर लूट, दूध एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर को मारी गोली

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
10:52 PM. 13 Oct 22 5:22 PM. 13 Oct

लखनऊ में गोली मारकर लूट, दूध एजेंसी के कलेक्शन एजेंट को मारी गोली

लखनऊ में बाइक सवार दो बदमाशों ने दूध एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर पर गोली मार कर रुपयों भरा बैग लूट लिया, डिस्ट्रीब्यूटर के सिर में गोली लगी है. उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

9:29 PM. 13 Oct 22 3:59 PM. 13 Oct

उत्तराखंड के काशीपुर मामले में यूपी एसटीएफ पर हत्या का मुकदमा

उत्तराखंड के काशीपुर मामले में यूपी एसटीएफ पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. डीआईजी कुमाऊं रेंज एनए भार्ने का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस हमें बिना सूचना दिए यहां आई. उन्होंने घर में घुसकर फायरिंग की, जिससे एक महिला की मृत्यु हुई है, यह एक स��गीन अपराध है. इसलिए इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज़ हुआ है. हमने असलहा, गाड़ी और खाली खोका बरामद किया है. उसकी जांच कराएंगे..

6:38 PM. 13 Oct 22 1:08 PM. 13 Oct

सीएम योगी की कैब‍िनेट बैठक में 30 प्रस्‍तावों पर लगी मुहर

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में गुरुवार को लखनऊ स्‍थ‍ित लोकभवन में कैब‍िनेट की बैठक हुई. इसमें क‍िसान ह‍ित एवं अन्‍य व‍िकास कार्यों संबंधी 30 प्रस्‍तावों पर मुहर लगाई गई. बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कैब‍िनेट मंत्री स्‍वतंत्रदेव स‍िंह, सूर्यप्रताप शाही और सुरेश खन्‍ना ने मीड‍िया को व‍िस्‍तार से जानकारी दी. उन्‍होंने बताया क‍ि यह कैबि‍नेट बैठक पूरी तरह से क‍िसानों को समर्प‍ित रही. इस दौरान बाढ़ का सामना कर रहे क‍िसानों की भलाई के ल‍िए कुछ कदम उठाये गए. पर्यटन व‍िभाग से जुड़े दो प्रस्‍तावों पर भी सहमत‍ि बनी. साथ ही, 2022 ग्राम पंचायतों को स‍िंचाई की सुव‍िधा देने पर भी मुहर लगाई गई.

6:01 PM. 13 Oct 22 12:31 PM. 13 Oct

राजू श्रीवास्तव के परिजनों से मिले सीएम योगी

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिजनों आज राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले. बता दें, बीते दिनों कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबे इलाज के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गया था.

6:01 PM. 13 Oct 22 12:31 PM. 13 Oct

सपा 21 अक्टूबर को प्रदेशभर में आयोजित करेगी श्रद्धांजलि सभा

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश भर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी. सपा की तरफ से प्रदेशभर के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है. 21 अक्टूबर को प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी.

6:01 PM. 13 Oct 22 12:31 PM. 13 Oct

सीतापुर में मिड डे मील के दूध में गिरी छिपकली

सीतापुर में मिड डे मील के दूध में एक छिपकली गिरने के मामला सामने आया है. इस संबंध में DM अनुज सिंह ने कहा कि, ‘प्राथमिक विद्यालय में 48 बच्चों की उपस्थिति थी, 40 बच्चों को दूध दिया गया था. सभी का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया. सभी बच्चों की स्थिति ठीक है. जांच जारी है, जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई होगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >