हाथरस फिर शर्मसार! अब डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

up latest crime news : उत्‍तर प्रदेश के हाथरस (hathras ) से फिर शर्मसार करने वाली खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां अब डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है.

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस से फिर शर्मसार करने वाली खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां अब डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है. मामला कोतवाली चंदपा के एक गांव का है जहां बच्ची को खिलाने के बहाने ले गए युवक ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया.

इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वे हंगामा करने लगे. घटना के संबंध में इलाका पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद वह घटनास्‍थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर करने का काम किया गया.

Also Read: Weather Forecast Today LIVE Updates : यहां होगी बारिश, उत्तर भारत में शीतलहर, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्‍यों का हाल

इधर घटना की जानकारी लेने के लिए सीओ सादाबाद गांव पहुंचे.

क्‍या है पूरा मामला : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके पहुंची थी. शनिवार शाम को हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने एक 26 साल का युवक अपने साथ ले गया. जब वह काफी देर बाद बच्ची को लेकर वापस लौटा तो मां ने अपनी बच्ची को गोद में ले लिया. गोद में आते ही बच्ची रोने लगी जिससे मां को संदेह हुआ और इसकी सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को दी गई.

आरोपी गिरफ्तार : आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आनन-फानन में इलाज के लिए बच्‍ची को जिला अस्पताल भेजा गया. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >