यूपी की तरक्की भारत के हर छठे व्यक्ति की तरक्की है : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जनता का विश्वास योगी सरकार पर है. उन्होंने एक सांसद के रूप में अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यहां के मंत्रियों और ब्यूरोक्रेसी में वह क्षमता है जिससे यह विकास में आगे बढ़ सकता है. यूपी की तरक्की भारत के हर छठे व्यक्ति की तरक्की है. जहां परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले लोग हों, जहां 5 लाख से अधिक आबादी वाले एक दर्जन से अधिक शहर हो, जहां हर जनपद में अलग उत्पाद की क्षमता हो, जिस प्रदेश को गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो, उस प्रदेश को तरक्की से कौन रोक सकता है.