UP Chunav: एसडीएम पर लखनऊ में बने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का सपाइयों ने लगाया आरोप, हंगामा हुआ तेज

सपाइयों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को चर्चा में ला दिया. पुलिस भी मौके पर दिखी. इस संबंध में एक वीडियो शबीना खान नाम की एक सपा कार्यकर्ता के फेसबुक पेज पर वायरल हो गया. हालांकि, इस मसले पर अभी किसी का भी कोई आधिकारिक बयान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आया था.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी की ओर से लखनऊ में बने स्ट्रांग रूम के ताले को तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है. आरोप में कहा गया है कि एक एसडीएम स्तर के अधिकारी की गाड़ी से पिलास, पेंचकस और कपड़ा व लाख (जिससे मुहर लगती है) आदि बरामद हुआ है. वह अंबेडकर पार्क में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचे हुए थे. इसके बाद सपाइयों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को चर्चा में ला दिया. पुलिस भी मौके पर दिखी. इस संबंध में एक वीडियो शबीना खान नाम की एक सपा कार्यकर्ता के फेसबुक पेज पर वायरल हो गया. हालांकि, इस मसले पर अभी किसी का भी कोई आधिकारिक बयान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >