UP Chunav 2022 Live Updates: अलीगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, राकांपा समेत तीन प्रत्याशियों पर एफआईआर
UP Chunav 2022 Live Updates: सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज तल्ख बयानबाजी हो रही है. चुनाव प्रचार में हर पार्टी के स्टार प्रचारक यूपी आ रहे हैं. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
UP Chunav 2022 Live Updates: अलीगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, राकांपा समेत तीन प्रत्याशियों पर एफआईआर
Live Updates
3:41 AM. 25 Jan 2210:11 PM. 24 Jan
Aligarh News: तीन प्रत्याशियों पर एफआईआर
नामांकन पत्रों की जांच के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी समेत तीन प्रत्याशियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.
1:19 AM. 25 Jan 227:49 PM. 24 Jan
कैराना से नाहिद हसन को टिकट
कैराना से नाहिद हसन को भी सपा ने टिकट दिया है. नाहिद हसन पर गैंगस्टर लगा है. वह जेल में हैं. उनकी बहन ने भी निर्दलीय नामांकन किया है. नाहिद को टिकट देने के बाद से ही भाजपा सपा पर आक्रमक है. इसी के चलते उनकी बहन इकरा का भी नामांकन कराया गया है.
1:19 AM. 25 Jan 227:49 PM. 24 Jan
आशु मलिक को सहारनपुर से मिला टिकट
सहारनपुर देहात से आशु मालिक को टिकट दिया गया है. वह अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के करीबी हैं.
1:19 AM. 25 Jan 227:49 PM. 24 Jan
स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की जगह मनोज पांडे को टिकट
सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह मनोज पांडे को ऊंचाहार से प्रत्याशी बनाया गया है.
1:19 AM. 25 Jan 227:49 PM. 24 Jan
Varanasi News: सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को जारी हुआ नोटिस
सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को नोटिस जारी हुआ है. वाराणसी जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत मिलने पर नोटिस जारी किया है. उनके खिलाफ पार्टी के बैनर पम्पलेट बांटने की शिकायत मिली थी. आशुतोष सिन्हा पर आदर्श आचार संहिता लोक अधिनियम- 1951 की धारा 127-क के उल्लंघन का आरोप लगा है.
1:19 AM. 25 Jan 227:49 PM. 24 Jan
नकुड़ से चुनाव लड़ेंगे धर्म सिंह सैनी
सपा ने बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन और बरेली सदर से राजेश कुमार अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं, बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए डॉ. धर्म सिंह सैनी को नकुड़ से टिकट दिया गया है.
मुख्य बातें
UP Chunav 2022 Live Updates: सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज तल्ख बयानबाजी हो रही है. चुनाव प्रचार में हर पार्टी के स्टार प्रचारक यूपी आ रहे हैं. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।