यूपी विधानसभा में बढ़ी मुस्लिम विधायकों की संख्या, 34 ने जीता चुनाव, ओवैसी की पार्टी की नहीं गली दाल

UP Assembly Election Results 2022 : भाजपा ने किसी मुसलमान को टिकट ही नहीं दिया था. सिर्फ उसकी सहयोगी अपना दल ने रामपुर की स्वार सीट से हमजा मियां को उतारा था जो सपा के अब्दुल्ला आजम से चुनाव हार गए.

UP Assembly Election Results 2022 : यूपी चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इसी के साथ बीजेपी एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है. चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अब नए-नए तथ्‍य सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक दिलचस्‍प तथ्‍य मुस्लिम प्रत्‍याशियों को लेकर सामने आया है. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 25 मुस्लिम प्रत्‍याशी चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे. इस बार के चुनाव में 34 मुस्लिम उम्‍मीदवारों ने जीत हासिल की है. मतलब यह कि इस बार उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में मुसलमान जनप्रतिनिधियों की संख्‍या बढ़ गई है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार सभी मुस्लिम उम्‍मीदवार समाजवादी पार्टी या फिर सपा के सहयोगी दलों से जीतकर आए हैं. बसपा, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 223 से भी ज्‍यादा मुसलमान प्रत्‍याशी चुनाव में उतारे थे. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से सभी को हार का सामना करना पड़ा है. राज्य की सत्ता पर दोबारा काबिज हुई भाजपा और उसके सहयोगी दलों से किसी मुसलमान को जीत नहीं मिली है.

Also Read: यूपी चुनाव में सपा की करारी हार के बाद अखिलेश यादव और आजम खान देंगे इस्तीफा, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

भाजपा ने किसी मुसलमान को टिकट ही नहीं दिया था. सिर्फ उसकी सहयोगी अपना दल ने रामपुर की स्वार सीट से हमजा मियां को उतारा था जो सपा के अब्दुल्ला आजम से चुनाव हार गए. बसपा ने 88 मुस्लिम प्रत्‍याशियों को टिकट दिया था. इनमें से एक भी उम्‍मीदवार नहीं जीत सका. कांग्रेस ने इस बार 75 मुस्लिम उम्‍मीदवार थे. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सभी मुस्लिम प्रत्‍याशियों को हार का सामना करना पड़ा है.

गुरुवार को आए नतीजों में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला तो सपा को हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 सीटों में से 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >