UP Chunav Live: वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
सबकी नजर अब 7 मार्च को होने वाले सातवें चरण (Seventh Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
UP Chunav Live: वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
Live Updates
4:10 AM. 5 Mar 2210:40 PM. 4 Mar
सपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज
वाराणसी में रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा. समर्थकों का कहना है कि अखिलेश यादव के प्रति अभूतपूर्व जनविश्वास हैं. प्रदेश में सपा की सरकार आने वाली है.
4:10 AM. 5 Mar 2210:40 PM. 4 Mar
वाराणसी में अखिलेश यादव का रोड शो
वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो शुरू हो गया है. इस दौरान जनसैलाब उमर पड़. अखिलेश यादव भारत माता मंदिर से जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर चौराहा पहुंचेंगे. यहां रोड शो समाप्त कर वह बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे.
4:10 AM. 5 Mar 2210:40 PM. 4 Mar
पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पीएम मोदी ने किया माल्यार्पण
वाराणसी में अपना रोड शो समाप्त करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत का संकेत किया. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.
1:33 AM. 5 Mar 228:03 PM. 4 Mar
पीएम मोदी ने अस्सी क्षेत्र में पिया चाय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद वह अस्सी क्षेत्र पहुंचे. यहां उन्होंने एक दुकान पर चाय पी
1:33 AM. 5 Mar 228:03 PM. 4 Mar
पीएम मोदी ने बजाया डमरू
पीएम मोदी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने ‘डमरू’ भी बजाया.
1:33 AM. 5 Mar 228:03 PM. 4 Mar
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी लंका पहुंचेंगे, जहां वह भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.
मुख्य बातें
सबकी नजर अब 7 मार्च को होने वाले सातवें चरण (Seventh Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।