UP Chunav 2022: बेल्थरा रोड विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में आने वाले बेल्थरा रोड विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. बलिया जिले में आने वाले बेल्थरा रोड विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बलिया जिले में शाम 5 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ.

बलिया की बेल्थरा रोड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस सीट के अस्तित्व में आने के बाद दो बार विधानसभा चुनाव हुए. 2012 में बेल्थरा से सपा के गोरख पासवान ने जीत हासिल की. इसके बाद 2017 के चुनाव में बीजेपी के धनंजय कनौजिया ने जीत हासिल की. उन्होंने सपा के गोरख पासवान को हराया था. अगर इस सीट की बात करें तो यह पहले सीयर विधानसभा के नाम से जानी जाती थी. परिसीमन के बाद सीयर को बेल्थरा रोड सीट नाम दिया गया

बेल्थरा रोड का सियासी इतिहास

  • 2017- धनंजय कनौजिया- भाजपा

  • 2012- गोरख पासवान- सपा

बेल्थरा रोड के मौजूदा विधायक

  • धनंजय कनौजिया की उम्र 39 साल है. वो ग्रेजुएट हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 70 हजार

  • यादव- 60 हजार

  • राजभर- 40 हजार

  • मुस्लिम- 20 हजार

  • क्षत्रिय- 18 हजार

  • ब्राह्मण- 10 हजार

  • अन्य- एक लाख

बेल्थरा रोड विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,32,833

  • पुरुष- 1,82,047

  • महिला- 1,50,786

बेल्थरा रोड की जनता के मुद्दे

  • बेल्थरा रोड को जिला बनाने की मांग.

  • कई इलाकों में जलभराव से परेशानी.

  • इलाके में विकास का दिख रहा अभाव.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >