मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव की तारीख घोषित
बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है. शासन के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है.
थाना काकादेव के नवीन नगर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष मिश्र और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ है. कुछ लोगों ने लाठी डंडो से आरटीआई एक्टिविस्ट के घर में घुस कर किया जानलेवा हमला किया है. ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि फर्जी महिला पीसीएस अधिकारी आकांक्षा निगम के खिलाफ आरटीआई डालने पर उनके उपर ये हमला किया गया है.
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी पलट गई, जिससे गाड़ी में आग लग गई. इस आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गयी है. यह हादसा मेरठ से आते समय हुआ है. इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं. इस घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में माल और सेवा कर (जीएसटी) की बड़ी कार्रवाई चल रही है. GST की 22 टीमें एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. मोहर, राजश्री, विमल, सरीन एंड सरीन समेत बड़े गुटका कारोबारियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अछनेरा,रायभा, फ्रीगंज स्थित गोदामों पर छापे टीम दस्तावेज खंगाल रही है. वहीं DGGI की लखनऊ यूनिट ने कानपुर में शिखर गुटखा प्राइवेट लिमिटेड समेत कई अन्य जगह की छापेमारी की है.
बरेली की जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. कैदी दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहा था सजा, 2018 से जेल में बंद था कैदी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भे दिया है. मामला बिथरीचैनपुर के जिला जेल का है.