पेपर लीक मामले में एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने रिपोर्ट की तलब…
उत्तर प्रदेश के ACS होम अवनीश अवस्थी ने पेपर लीक मामले में तलब की बलिया के डीएम से रिपोर्ट. बता दें कि यूपी बोर्ड के तहत हो रहे इंटरमीडियट के एग्जाम का इंग्लिश का पेपर लीक हो गया है. पेपर लीक होने की वजह से आज 24 जिलों में UP बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक 500 रूपए में पेपर बिक रहे थे. जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गयी हैं उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद , बागपत, बदायूं , शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, वाराणसी शामिल हैं.