UP Breaking News Live: नाराज शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी में हुई सपा की बैठक खत्म, सरकार को घेरने की रणनीति

UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है. आज वे मंत्री अपने मंत्रालयों में पदभार ग्रहण करने जा सकते हैं. वहीं, यूपी विधानसभा में विधायकों का पद और गोपनीयता की शपथ लेने का सिलसिला मंगलवार 29 मार्च को भी जारी रहेगा.

Live Updates
12:33 AM. 30 Mar 22 7:03 PM. 29 Mar

नाराज शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी में हुई सपा की बैठक खत्म

समाजवादी पार्टी की सहयोगी दलों के साथ हुई बैठक मंगलवार को समाप्त हो गई. इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव नहीं पहुंचे थे. सूत्रों के मुताबिक, इसें सदन में और बाहर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने के लिए रणनीतियों को बनाने पर फैसला किया गया है.

12:19 AM. 30 Mar 22 6:49 PM. 29 Mar

सीएम योगी से मिलेंगे ओपी राजभर

लखनऊ में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि हम राज्य में गरीबों का मुफ्त इलाज, आवारा-मवेशी और जाति जनगणना का समाधान चाहते हैं. हमने चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में वृद्धि होने का चुनाव के दौरान जिक्र किया था. यही अब हो रहा है. मैं विपक्षी नेताओं पर पुलिस कार्रवाई (आधिकारिक वाहनों की जांच पर) पर सीएम से मिलूंगा.

11:11 PM. 29 Mar 22 5:41 PM. 29 Mar

सपा की सहयोगी दलों के साथ बैठक में नहीं पहुंचे शिवपाल यादव

सपा की सहयोगी दलों के साथ बैठक हो रही है. इस बैठक में सभी नेता पहुंचे, लेकिन शिवपाल यादव नहीं पहुंचे. बताया जा रहा है कि वह अखिलेश यादव से नाराज हैं.

11:11 PM. 29 Mar 22 5:41 PM. 29 Mar

सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

11:11 PM. 29 Mar 22 5:41 PM. 29 Mar

मौलाना कल्बे जव्वाद से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आज़ाद अन्सारी ने मौलाना कल्बे जव्वाद से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वक्फ जमीनों की पैमाइश हो. मौलाना ने कहा कि वक्फ जमीनों का डेवलपमेंट हो. उन्होंने अल्पसंख्यक समाज की तारीकी की पॉलिसी बनाने पर जोर दिया. मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सारी बातों पर काम करने का आश्वासन दिया. उन्होंने मौलाना से कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास के लिए सरकार हर संभव कोशिश करेगी.

11:11 PM. 29 Mar 22 5:41 PM. 29 Mar

जदयू ने भंग की यूपी कार्यकारिणी

जदयू ने अपनी यूपी कार्यकारिणी भंग कर दी है. अनूप सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है. आज वे मंत्री अपने मंत्रालयों में पदभार ग्रहण करने जा सकते हैं. वहीं, यूपी विधानसभा में विधायकों का पद और गोपनीयता की शपथ लेने का सिलसिला मंगलवार 29 मार्च को भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >