UP Breaking News Live: मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, साधना गुप्ता को दी श्रद्धांजली
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, साधना गुप्ता को दी श्रद्धांजली
Live Updates
7:47 PM. 10 Jul 222:17 PM. 10 Jul
मैनपुरी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़
लखनऊ STF ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में चल रही थी फैक्ट्री का टीम ने खुलासा किया है. एसटीएफ ने छापामारी कर असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है. इस दौरान टीम ने मौके से बड़ी संख्या में असलहे और पिस्टल बरामद की हैं. अर्धनिर्मित असलहे भी मौके से बरामद किए गए हैं.
7:47 PM. 10 Jul 222:17 PM. 10 Jul
सीएम योगी ने साधना गुप्ता को दी श्रद्धांजली
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शोक संवेदना व्यक्त करने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे. यहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की.
7:47 PM. 10 Jul 222:17 PM. 10 Jul
कुशीनगर से इलाज के दौरान अपराधी फरार
कुशीनगर से पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां मुठभेड़ में घायल अपराधी इलाज के दौरान हो गया. अपराधी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा था. इस दौरान मौका पाकर पशु तस्कर इमामुल फरार हो गया. फिलहाल,पशु तस्कर की तलाश में पुलिस जुट गई है.
7:47 PM. 10 Jul 222:17 PM. 10 Jul
मेरठ की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
मेरठ की केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. भीषण आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया. परतापुर क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया का मामला है.
7:47 PM. 10 Jul 222:17 PM. 10 Jul
सपा ने दी देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी ने देवशयनी एकादशी के मौके पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया. ‘समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को पावन “देवशयनी एकादशी” की हार्दिक शुभकामनाएं.’
7:47 PM. 10 Jul 222:17 PM. 10 Jul
आज LULU मॉल का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी 10 जुलाई को लखनऊ स्थित LULU मॉल का शुभारंभ करेंगे. अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में मॉल का शुभारंभ किया जाना है. सीएम योगी शाम करीब 7 बजे LULU मॉल का शुभारंभ करेंगे.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।