UP Breaking News Live: वाराणसी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मिले 9 संक्रमित

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
7:58 PM. 30 Apr 22 7:58 PM. 30 Apr

वाराणसी में कोरोना के मिले नौ नये मामले

वाराणसी में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. शनिवार को जिले में कोरोना के 9 नये मामले आए हैं, जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है.

7:58 PM. 30 Apr 22 7:58 PM. 30 Apr

मध्य क्षेत्रीय परिषद में यूपी को दो मंत्री सदस्य नामित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य क्षेत्रीय परिषद में यूपी के दो मंत्रियों को सदस्य नामित किया है. इनमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने मध्य क्षेत्रीय परिषद का गृह मंत्रालय के साथ समन्वय के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को नामित किया है.

2:39 PM. 30 Apr 22 2:39 PM. 30 Apr

इटावा में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पटरी से उतरे कई डिब्बे

इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के खबर है. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गई है. ये हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) पर हुआ.

1:40 PM. 30 Apr 22 1:40 PM. 30 Apr

बरेली में फ्री रिचार्ज के नाम पर ऑनलाइन करोड़ों की ठगी

उत्तर प्रदेश के बरेली की साइबर थाना पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को फ्री रिचार्ज एवं नौकरी देने के नाम पर अरबों रुपए की साइबर ठगी करने वाले युवक को एनसीआर से गिरफ्तार किया है.बंगाल निवासी आरोपी युवक ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और ई-वायलेट में नौकरी के नाम पर लोगों को घर बैठे रोजगार देने के झांसे में ले लिया.

1:40 PM. 30 Apr 22 1:40 PM. 30 Apr

जितिन प्रसाद समेत तीन मंत्री आज कानपुर में

कानपुर मंडल में चल रहे कामों की समीक्षा करने आज एक साथ तीन मंत्री आ रहे हैं. लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद समेत राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा कपिल देव अग्रवाल और संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे.

1:40 PM. 30 Apr 22 1:40 PM. 30 Apr

यूपी में अवैध लाउडस्पीकर हटाने का सिससिला जारी

यूपी में अवैध लाउडस्पीकर को हटवाने का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार तक अभियान के तहत धर्मस्थलों से कुल 45,773 अवैध लाउडस्पीकर हटवाए गए, जबकि 58 हजार से अधिक लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई.

1:40 PM. 30 Apr 22 1:40 PM. 30 Apr

कानपुर विश्वविद्यालय में रोजगार मेला आज

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आज रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है. बता दे कि 500 से अधिक पदों पर कंपनिया नौकरी लेकर आ रही हैं. इस प्लेसमेंट ड्राइव में 12 वीं पास छात्र छात्राएं भी आवेदन कर सकेंगे.

1:40 PM. 30 Apr 22 1:40 PM. 30 Apr

अपहरण किए गए 13 साल के मासूम को बचाया

एसटीएफ गोरखपुर को बड़ी कामयाबी मिली है. बस्ती से अपहरण किए गए तेरह वर्षीय मासूम अखंड कसौधन को सकुशल ढूंढ निकाला है. सहजनवां के सगे भाईयों ने रंगदारी के लिए अपहरण किया गया था. अपहरण के आरोपी सूरज सिंह और आदित्य सिंह गिरफ्तार हुए है.

7:50 AM. 30 Apr 22 7:50 AM. 30 Apr

मथुरा: दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

मथुरा में गुरुवार को वरमाला के बाद अपने कमरे में बैठी हुई दुल्हन को गोली मार कर हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि युवक हत्या कर मौके से फरार हो गया था. बता दें आरोपी मृतिका का प्रेमी बताया जा रहा है.घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में था और दूसरी तरफ दुल्हन की मृत्यु होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ था.

7:06 AM. 30 Apr 22 7:06 AM. 30 Apr

कानपुर में पाकिस्तानियों के नाम पर मिली जमीन

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में स्थित बारा गांव में पाकिस्तान के नागरिकों के नाम पर ज़मीन दर्ज़ होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में कानपुर देहात क्षेत्र की डीएम नेहा जैन ने बताया, ‘शत्रु संपत्ति से संबंधित बहुत से क़ानून हैं, इनका विधिवत परीक्षण होता है.’ उन्होंने कहा, ‘संज्ञान में आया है कि इस गांव में कुछ खतौनियां ऐसी हैं, जिनमें प्रतीत हो रहा है कि काश्तकारों के नाम के आगे पाकिस्तान भी लिखा है. इसमें हम लोग लेखपाल से विधिवत परीक्षण कराएंगे.

7:06 AM. 30 Apr 22 7:06 AM. 30 Apr

बरेली में भूमाफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रशासन-पुलिस अफसरों ने भूमाफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है. 27 करोड़ की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है. कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए सरकारी आवास एवं सरकारी योजनाओं को उतारने की तैयारी है.

इत्र कारोबारी पीयूष जैन की जमानत अर्जी खारिज, घर में छापे के दौरान मिले थे 196.57 करोड़ रुपये

7:06 AM. 30 Apr 22 7:06 AM. 30 Apr

गोरखपुर में मासूम का सिर मिलने से इलाके में दहशत

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के जद्दु पट्टी गांव के पास अंडा फॉर्म के समीप सड़क के किनारे लगभग एक साल के बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने कटे हुए सिर को लेकर स्थानीय लोगों से कराया, लेकिन अभी तक कटे हुए सिर की शिनाख्त नहीं हो पायी है. फिलहाल पुलिस बच्चे के बचे हुए शव की तलाश में भी जुटी हुई है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >