मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: सीएम योगी ने लॉन्च की ‘नारित्व की भारतीय अवधारणा’ किताब
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘नारित्व की भारतीय अवधारणा’ किताब लॉन्च की. सीएम योगी ने कहा कि समाज में महिलाओं का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि संस्थाओं को समाज के साथ जोड़ना होगा. योजनाओं के बारे में जागरूक करना होगा.
टीएमसी की टीम भी प्रयागराज के थवरई गांव जाएगी. पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 24 अप्रैल को प्रयागराज जाएगी.
ग्रेटर नोएडा में तैनात विशेष कार्य अधिकारी एन के सिंह पर गाज गिरी है. उन्हें मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने निलंबित कर दिया है.
नवनिर्वाचित एमएलसी 26 अप्रैल को शपथ लेंगे. हाल ही में, 36 नये एमएलसी का निर्वाचन हुआ है.
इनपुट टैक्स क्रेडिट चोरी के खिलाफ जीएसटी की बड़ी कार्रवाई सामने आयी है. एनसीआर के चार जिलों में छापेमारी के दौरान 128 करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है. बोगस फर्म बनाकर यह कार्रवाई की गई है. कुल 43 फर्म पर कार्रवाई हुई है. बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा और गाजियाबाद में कार्रवाई हुई है. सीएम योगी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है.
प्रयागराज में शुक्रवार देर रात थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस की पड़ताल के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे, जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से भेंट की. शिवपाल सिंह यादव का दो दिन का प्रयागराज का दौरा है.