UP Breaking News Live: चंदौली की घटना पर डिप्टी सीएम ने जताया खेद, दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
6:22 PM. 2 May 22 6:22 PM. 2 May

UP कैडर की वरिष्ठ IAS राधा एस चौहान को महत्वपूर्ण तैनाती

UP कैडर की वरिष्ठ IAS राधा एस चौहान को महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है. अब वह DOPT में सचिव के पद पर जाएंगी. अभी वह यूपी में तैनात हैं.

6:22 PM. 2 May 22 6:22 PM. 2 May

चंदौली कांड के दोष‍ियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री दयाशंकर मिश्र

वाराणसी : माता आनंदमयी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंदौली मामले में कहा कि जिलाधिकारी ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. दोष‍ियों को दंडित किया जाएगा.

6:22 PM. 2 May 22 6:22 PM. 2 May

चंदौली की घटना पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच गए हैं. डिप्टी सीएम ने चंदौली की घटना पर दुःख जताया है. परिजनों के आरोप पर केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की बात कही है. उन्होंने कहा कि, अगर इस मामले में पुलिस दोषी होगी, तो उस पर भी कार्रवाई होगी.

1:23 PM. 2 May 22 1:23 PM. 2 May

यूपी में कोरोना के 193 नए केस दर्ज

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 193 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 66, गाजियाबाद में 36, लखनऊ में 21, मेरठ में 18 और कानपुर नगर में 17 नए केस शामिल हैं. इसी अवधि 159 लोग स्वस्थ भी हुए, जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है.

1:23 PM. 2 May 22 1:23 PM. 2 May

लखनऊ के माउंट फोर्ट स्कूल के छात्र सहित 26 लोग पॉजिटिव

लखनऊ के माउंट फोर्ट स्कूल के छात्र सहित 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कैथेड्रल की शिक्षिका के पति और छात्र के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. लखनऊ में लगातार एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही है. माउंट फोर्ट में कक्षा 7वीं के छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्कूल प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

1:23 PM. 2 May 22 1:23 PM. 2 May

डिप्टी सीएम सीएम केशव मौर्य का आज वाराणसी दौरा 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज वाराणसी दौराे पर पहुंच रहे हैं. यहां वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. उपमुख्यमंत्री 11.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से परेड कोठी स्थित होटल में जिला प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे. इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

1:23 PM. 2 May 22 1:23 PM. 2 May

जिलाधिकारी मथुरा नवनीत चहल के खिलाफ वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी मथुरा नवनीत चहल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. आदेश दिया है कि डीएम को पुलिस अभिरक्षा में 12 मई को कोर्ट में पेश किया जाए. वारंट सीजेएम के जरिए जारी होगा. हाई कोर्ट ने यह आदेश जिलाधिकारी द्वारा कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अवज्ञा करने और कोर्ट के आदेश के विपरीत अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर अपील सुनने जैसा आदेश पारित करने पर दिया है.

1:23 PM. 2 May 22 1:23 PM. 2 May

लखनऊ में आनंदी वाटर पार्क के पास एक व्यक्ति को मारी गोली

एडीसीपी पूर्वी लखनऊ कासिम आबिदी ने बताया कि, रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि बीबीडी थाना क्षेत्र के आनंदी वाटर पार्क के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. चार लोगों पर शक, मामले की जांच की जा रही है.

1:23 PM. 2 May 22 1:23 PM. 2 May

गौतमबुद्ध नगर में 31 मई तक धारा 144 लागू

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिले में धारा 144 को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है. इससे पहले 30 अप्रैल तक नोएडा में धारा 144 लागू थी, जिसे अब बढ़कार 1 मई से 31 मई तक कर दिया गया है.

1:23 PM. 2 May 22 1:23 PM. 2 May

घर में मृत पाई गई गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी निशा

वाराणसी में गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी निशा की पिटाई के बाद वह घर में मृत पाई गई है. इस संबंध में डीएम संजीव सिंह ने बताया कि गैंगस्टर कन्हैया यादव की बेटी निशा अपने घर में मृत पाई गई है. मृतक को एसएचओ सैय्यदराजा ने कथित तौर पर पीटा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, एसएचओ को निलंबित कर दिया गया और मृतक के परिवार से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >