UP Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में अफसरों का पहुंचना शुरू

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
6:46 PM. 18 Apr 22 6:46 PM. 18 Apr

सीएम योगी के साथ मीटिंग करने पहुंचे…

  • मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे

  • कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे

  • मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा बैठक में पहुंचे

  • जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे

  • परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बैठक में पहुंचे

  • डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बैठक में पहुंचे

  • गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण बैठक में पहुंचे

6:46 PM. 18 Apr 22 6:46 PM. 18 Apr

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में अफसरों का पहुंचना शुरू

विभिन्न मंत्रालय के मंत्रियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं बैठक. एक-एक करके मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो चुका है. मंत्रालयों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की वह अपडेट ले रहे हैं.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

राजधानी लखनऊ में मास्क लगाना अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. NCR और आसपास के जिलों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. राजधानी लखनऊ में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी है. हाईकोर्ट ने मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी के टेकओवर का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर दी है और एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे मे गौतम बुद्धनगर में 65 मामले मिले हैं, जिसमें 19 बच्चे भी शामिल है.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

सुभसपा की बैठक आज

सुभासपा की आज लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बैठक होने वाली है. पार्टी चीफ ओमप्रकाश राजभर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है. 2022 के चुनाव की समीक्षा के साथ 2024 की तैयारियों में जुटेगी सुभासपा. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लग सकता है मुहर.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

यूपी के 2 IAS अफसरों को मिलेगा उत्कृष्टता का प्रधानमंत्री अवार्ड

यूपी के 2 IAS अफसर को मिलेगा उत्कृष्टता का प्रधानमंत्री अवार्ड.आईएएस नवनीत सिंह चहल और दीपक मीणा मीणा को मिलेगा अवार्ड. पीएम मोदी 21 अप्रैल को दिल्ली में देंगे अवार्ड. चंदौली के डीएम रहते नवनीत चहल ने काला नमक खेती को दिया था बढ़ावा, वर्तमान में मथुरा के डीएम है नवनीत सिंह चहल. वहीं सिद्धार्थनगर के डीएम रहते दीपक मीणा ने काला नमक चावल प्रजाति को बढ़ाने में निभाई अहम भूमिका.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

बीजेपी विधायक की स्कॉर्पियो ने भाइयों को रौंदा

लखीमपुर-बहराइच रोड पर काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा दिया. इस हादस में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह कार बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की है, जोकि उनकी पत्‍नी के नाम पर रजिस्‍टर्ड है.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

लगातार 12वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने सोमवार, 18 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई उलटफेर नहीं किया है. राहत की बात ये है कि सोमवार को भी ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी कीमत स्थिर है. बता दें कि आज 12 दिन हो चुके हैं लेकिन तेल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम 105.25 रुपए, जबकि डीजल के दाम 96.83 रुपए प्रति लीटर बने हए हैं.

7:53 AM. 18 Apr 22 7:53 AM. 18 Apr

कानपुर में सड़क हादसा 

यूपी के कानपुर में बारातियों से भरी वैन की ट्रक से भीषण टक्‍कर हो गई. इस सड़क हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो आठ लोगों की हालत नाजुक है.

2:58 PM. 18 Apr 22 2:58 PM. 18 Apr

आशीष मिश्रा की जमानत पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने 4 अप्रैल को सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था.

प्रयागराज: पुलिस ने मृतक के सालों को भेजा जेल, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से दहल उठा था इलाका

7:46 AM. 18 Apr 22 7:46 AM. 18 Apr

अमेठी में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. बरात से लौट रही बोलेरो बोलेरो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा गौरीगंज थाने के अंतर्गत बाबूगंज इलाके में हुआ. सभी घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया है. जहां से चारों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

7:46 AM. 18 Apr 22 7:46 AM. 18 Apr

यूपी में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार

यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रविवार को प्रदेश में 135 नये मरीज मिले हैं. इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 610 हो गई है. जबकि 31 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं. शनिवार को कोरोना संक्रमण के 106 मरीज मिले थे.

7:46 AM. 18 Apr 22 7:46 AM. 18 Apr

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ायी

JEECUP ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब 30 अप्रैल तक वेबसाइट jeecup.nic.in या jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >