UP Breaking News Live: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आज लगेगी मुहर, शाम तक हो जाएगा ऐलान?

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:16 AM. 15 Apr 22 10:46 PM. 14 Apr

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु लखनऊ पहुंचे

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु लखनऊ पहुंचे. सीएम योगी ने उनका किया स्वागत, राजभवन जाएंगे, रात्रि विश्राम होगा, कल अयोध्या जाएंगे.

1:09 AM. 15 Apr 22 7:39 PM. 14 Apr

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आज लगेगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर गुरुवार शाम तक मुहर लग जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग का हो सकता है.

8:57 PM. 14 Apr 22 3:27 PM. 14 Apr

बनारस में हुआ बड़ा हादसा 

वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के असफाक नगर में स्थित साड़ी की फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में खाना बनाते समय आग लग गई. इससे कमरे के अंदर काम करने वाले चार लोग घिर गए और बाहर नहीं निकल पाए. घर के अंदर ही चार व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई.

8:57 PM. 14 Apr 22 3:27 PM. 14 Apr

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समलैंगिक विवाह पर दिया बड़ा फैसला

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान 2 वर्ष लड़कियों को समलैंगिक विवाह करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया. यह आदेश हाईकोर्ट जस्टिस शेखर यादव की सिंगल बेंच ने लड़की की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

8:57 PM. 14 Apr 22 3:27 PM. 14 Apr

बैसाखी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के रकाबगंज गुरुद्वारा पहुंच कर मत्था टेका. मुख्यमंत्री के साथ योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, नवनीत सहगल भी पहुंचे.

8:57 PM. 14 Apr 22 3:27 PM. 14 Apr

जौनपुर जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बड़े हादसे की खबर आयी है. यहां जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई. इस दौरान ऑक्सीजन बंद होने के कारण मरीजों की मौत की अफवाह भी उड़ी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >