UP Breaking News Live: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी रमजान की बधाई

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
2:39 AM. 3 Apr 22 9:09 PM. 2 Apr

कोरोना संक्रमण को देखते हुए धार्मिक कार्य सम्पन्न करें- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोग सभी सावधानियां बरतते हुए रमज़ान के दौरान धार्मिक कार्य सम्पन्न करें. रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है. इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है. उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है. इसी विरासत और परम्परा को अक्षुण्ण रखते हुए कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोग सभी सावधानियां बरतते हुए रमज़ान के दौरान धार्मिक कार्य सम्पन्न करें.

12:55 AM. 3 Apr 22 7:25 PM. 2 Apr

रमजान का पहला रोज कल

लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि हमने लखनऊ में रमजान का ‘चांद’ देखा है. कल हम पहला ‘रोजा’ मनाएंगे.

12:55 AM. 3 Apr 22 7:25 PM. 2 Apr

राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में आप लोगों ने ऐसी होली खेली कि उत्तर प्रदेश को केसरिया रंग में रंग दिया. ऐसा लग रहा था हर पिचकारी से रंग निकल रहा है तो केसरिया ही निकल रहा है. चाहे मोदी जी की सरकार हो या योगी जी की, दोनों जनता के हित में काम करने वाली सरकार है.

12:55 AM. 3 Apr 22 7:25 PM. 2 Apr

बदमाशों ने बुलंदशहर में बैंक में घुसकर लूटे 18 लाख रुपये

बुलंदशहर में बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर 18 लाख रुपये लूट लिये. मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र का है. इससे पहले, गाजियाबाद में भी बदमाशों ने बैंक में घुसकर 12 लाख रुपये लूट लिये थे.

12:55 AM. 3 Apr 22 7:25 PM. 2 Apr

राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे लखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गए हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया.

12:55 AM. 3 Apr 22 7:25 PM. 2 Apr

सीएम योगी पहुंचे वाराणसी

सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पुलिस लाइन पहुंच गए हैं. वह यहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस जाएंगे, जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >