UP Breaking News Live: चित्रकूट एसपी समेत 13 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
2:57 PM. 30 Jul 22 2:57 PM. 30 Jul

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोपियों को मिली जमानत

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोपियों को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया है. 20 हजार का मुचलका दाखिल करने पर जमानत दी गई है. मो.आदिल, मो.सईद , मो.इरफान , मो.आतिफ , मोहम्मद रेहान ,मोहम्मद लुकमान को जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

2:57 PM. 30 Jul 22 2:57 PM. 30 Jul

चित्रकूट एसपी समेत 13 पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा

चित्रकूट के एसपी आईपीएस अंकित मित्तल समेत 13 पुलिस कर्मियों पर बड़ी गाज गिरी है. इन सभी के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर के आरोप में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. लगभग सवा साल पहले हुई मुठभेड़ में कोर्ट के आदेश पर बहिलपुरवा थाने में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक समेत एसटीएफ और पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है.

2:57 PM. 30 Jul 22 2:57 PM. 30 Jul

चित्रकूट पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

चित्रकूट में बीजेपी के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का दूसरा दिन है. आज दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंच चुके हैं. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, विपक्ष के पास कोई सिद्धांत नहीं है.

2:57 PM. 30 Jul 22 2:57 PM. 30 Jul

ट्रेन से सांड के टकराने से दिल्ली-हावड़ा लाइन पर सेवा प्रभावित

कौशांबी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन के निकट दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन से एक सांड के टकराने से ओएचई लाइन (रेल इंजनों को बिजली आपूर्ति के लिए खींचे गये तार) टूट गई, जिससे करीब साढ़े 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

2:57 PM. 30 Jul 22 2:57 PM. 30 Jul

लखनऊ में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश से नगर निगम पोल खोल कर रख दी है. पुराने लखनऊ समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण आने-जाने वालों की भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

9:50 AM. 30 Jul 22 9:50 AM. 30 Jul

पुलिस मुठभेड में 20 हजार का इनमी गिरफ्तार

लखनऊ में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. गोमतीनगर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के हाथ 20 हजार का इनामी बदमाश लगा है, जोकि मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, हालांकि, एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया. इन बादमाशों पर लूट और चोरी के 20 से ज्यादा मुकदमें हैं

9:50 AM. 30 Jul 22 9:50 AM. 30 Jul

चित्रकूट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन

चित्रकूट में बीजेपी के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का दूसरा दिन है. शहर के सीतापुर स्थित बिन्दीराम होटल में हो रहे इस कार्यक्रम में आज मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल होंगे

6:36 AM. 30 Jul 22 6:36 AM. 30 Jul

बलरामपुर-सिद्धार्थनगर के दौरे पर रहेंगे मंत्री संजय निषाद आज

यूपी सरकार के मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद आज यानी 30 जुलाई को बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के दौरे पर रहेंगे. मंत्री निषाद बलरामपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही सरकार के 100 दिन की कार्ययोजना पर प्रेसवार्ता करेंगे. विभागीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद करीब दोपहर 1 बजे सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >